Ambikapur Crime : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय के गांधीनगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह गाली-गलौज, पीछा करना और धमकी देना बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
दिनांक 10 जनवरी 2026 की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अंकिता एग सेंटर के सामने गांधीनगर डेयरी फार्म रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि सड़क किनारे एक पुरुष का शव पड़ा हुआ है। मृतक की पहचान बबलू मंडल पिता तिवारी लाल मंडल (46 वर्ष), निवासी पालपारा सुभाषनगर थाना गांधीनगर के रूप में की गई, जिसकी पहचान मृतक के पुत्र और परिजनों ने की।
पुलिस द्वारा किए गए निरीक्षण में मृतक के गले पर खींचने के निशान, पेट में चाकू से वार तथा कई खरोंचों के निशान पाए गए। मौके पर एफएसएल टीम द्वारा भी जांच की गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट और गवाहों के कथन के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की मौत पेट में धारदार हथियार से गंभीर चोट लगने के कारण हुई है। इसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सुमित एक्का (20), प्रमोद तिवारी उर्फ टक्कू (22) और सुस्मिता हरिला उर्फ सोनिया (22) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक बबलू मंडल द्वारा गाली-गलौज, पीछा करने और धमकी देने से वे नाराज थे। घटना की रात विवाद के बाद बबलू मंडल ने आरोपियों का पीछा किया और डेयरी फार्म रोड के पास फिर से गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान सोनिया ने प्रमोद तिवारी को फोन कर बुलाया, जहां मारपीट के दौरान सुमित एक्का ने चाकू से मृतक के पेट में वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी डरकर मौके से फरार हो गए और बाद में घटना में प्रयुक्त चाकू को प्रिंसेस कॉटेज के सामने कचरा फेंकने की जगह पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया है। साथ ही तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल महिला आरोपी के पति को पूर्व में थाना गांधीनगर से एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा जा चुका है, जिससे उसका आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ाव भी सामने आया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा सहित पुलिस टीम के कई अधिकारी एवं जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Ambikapur News : रीवा में विहाररत जैन आर्यिका माताजी के साथ हुई दर्दनाक घटना के…
Twisha Sharma Death Case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित और बेहद हाई-प्रोफाइल…
Assam UCC Bill : उत्तर-पूर्वी राज्य असम की राजनीति और सामाजिक ढांचे में आज एक…
Premanand Maharaj : श्री वृंदावन धाम के प्रख्यात संत श्रद्धेय प्रेमानंद महाराज ने अपने करोड़ों…
Shimla Traffic : वर्तमान समय में देश के मैदानी राज्यों में हाड़ कंपाने वाली गर्मी…
Yuvraj Singh Viral Post : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के रोमांचक मुकाबले अब अपने…
This website uses cookies.