छत्तीसगढ़

अंबिकापुर अग्निकांड: जांच तेज, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, 24 घंटे में भवन गिराने के आदेश पर उठे सवाल

Ambikapur News : अंबिकापुर के बहुचर्चित मुकेश पटाखा एवं प्लास्टिक गोदाम में 23 अप्रैल को लगी भीषण आग के मामले में अब प्रशासनिक जांच शुरू हो गई है। घटना के बाद कलेक्टर द्वारा गठित उच्च स्तरीय संयुक्त जांच कमेटी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है, वहीं सोमवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। इस अग्निकांड ने न केवल प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि शहर में भारी आक्रोश भी पैदा कर दिया है।

सोमवार को दोपहर फोरेंसिक विभाग के कुलदीप कुजूर अपनी टीम के साथ राम मंदिर के सामने स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर जले हुए पटाखों के रैपर, खोखे और प्लास्टिक सामग्री के सैंपल एकत्रित किए। हालांकि, भवन के अत्यधिक गर्म होने के कारण टीम अंदर प्रवेश नहीं कर सकी और दुकान के बाहरी हिस्से से ही नमूने जुटाने पड़े। इन साक्ष्यों के आधार पर आग लगने के कारणों और उसमें किसी लापरवाही या साजिश की भूमिका की जांच की जाएगी। संयुक्त कमेटी को 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपनी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित इस भवन में अवैध रूप से पटाखों का भारी भंडारण किया गया था, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

इधर, नगर पालिक निगम अंबिकापुर ने भी भवन मालिक मुकेश अग्रवाल को नोटिस जारी किया है। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 310 के तहत भवन को असुरक्षित एवं अनुपयुक्त घोषित करते हुए 24 घंटे के भीतर उसे सुरक्षित तरीके से हटाने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि आग के कारण भवन के कॉलम और बीम कमजोर हो चुके हैं और पूरा ढांचा एक ओर झुक गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

हालांकि, भवन को जल्द गिराने के इस आदेश को लेकर साक्ष्य मिटाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन के सामने चुनौती है कि एक ओर जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, तो दूसरी ओर जांच के महत्वपूर्ण साक्ष्य भी सुरक्षित रखे जाएं। फिलहाल, पूरे मामले पर शहरवासियों की नजरें टिकी हुई हैं और सभी को जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे इस भीषण अग्निकांड की सच्चाई सामने आ सके।

thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Case : क्या आस्था पर चलेगी कोर्ट की कैंची? सुप्रीम कोर्ट ने खींची सुधार की लक्ष्मण रेखा

Sabarimala Case :  केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के…

11 hours ago

PM Modi Trishul Kashi : काशी में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, 14km तक जनसैलाब और त्रिशूल की गूंज

PM Modi Trishul Kashi : धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

11 hours ago

Summer Drinks : गर्मियों का वरदान है बेल का शरबत, पेट की बीमारियों और लू से मिलेगी तुरंत राहत

Summer Drinks : भीषण गर्मी और तपती धूप के मौसम में शरीर को अंदरुनी ठंडक…

11 hours ago

Blue Moon May 2026 : मई में दिखेगा ‘ब्लू मून’ का जादू, 1 और 31 तारीख को चमकेगा पूरा चाँद

Blue Moon May 2026 : धार्मिक और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2026 का मई…

11 hours ago

Hamas Leader Dead : हमास को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, इंटेलिजेंस चीफ शंबारी का खात्मा

Hamas Leader Dead : इजरायल और हमास के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध में इजरायली…

12 hours ago

IIT Kharagpur : आईआईटी खड़गपुर में एमटेक छात्र ने की खुदकुशी, 10 दिन में दूसरी घटना से हड़कंप

IIT Kharagpur : देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर से एक…

12 hours ago

This website uses cookies.