छत्तीसगढ़

Ambikapur Jaundice: पीलिया को लेकर प्रशासन सतर्क, डोर-टू-डोर सर्वे अभियान, स्थिति सामान्य होने का दावा

Ambikapur News : नगर पालिक निगम अंबिकापुर को 22 फरवरी को वार्ड क्रमांक 40 मोमिनपुरा अयान मार्ग एवं नवागढ़ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पीलिया से ग्रसित 40 से 45 मरीजों के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही निगम की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित वार्ड पार्षद से समन्वय स्थापित कर संदिग्ध घरों का चिन्हांकन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्रों में विगत 02 से 03 माह की अवधि में 40 से 45 पीलिया के प्रकरण पाए गए थे। इसके पश्चात् निगम द्वारा दिनांक 23 एवं 24 फरवरी 2026 को प्रभावित क्षेत्रों के विभिन्न घरों से कुल 35 जल नमूने एकत्रित कर शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में ई-कोलाई बैक्टीरिया की जांच हेतु भेजे गए। दिनांक 25 फरवरी 2026 को प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार 35 में से 34 नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए, जबकि केवल 01 नमूना स्वीकार्य सीमा से ऊपर पाया गया। इसके अतिरिक्त जल नमूनों को परीक्षण हेतु पीएचई विभाग की एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं, सूरजपुर एवं रायपुर भेजा गया है, जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 23 फरवरी 2026 को प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 63 संदिग्ध महिला एवं पुरुषों के रक्त नमूने लिए गए, जिनमें से 47 व्यक्तियों की जांच की गई। परीक्षण उपरांत केवल एक व्यक्ति में पीलिया के लक्षण पाए गए, शेष में पीलिया की पुष्टि नहीं हुई। दिनांक 24 फरवरी 2026 को भी 32 अतिरिक्त रक्त नमूने लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी अप्राप्त है।

समाचार पत्रों में खटिकपारा में 13 वर्षीय बालक एवं जनपदपारा में 40 वर्षीय व्यक्ति की पीलिया से मृत्यु की सूचना प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग से तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त की गई। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि दोनों मृत्यु अन्य बीमारियों के कारण हुई हैं।

निगम द्वारा शहर में संचालित 02 फिल्टर प्लांट के माध्यम से प्रतिदिन 32.5 एमएलडी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जल की गुणवत्ता की नियमित जांच फिल्टर प्लांट एवं विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन की जा रही है। वर्तमान में नगरीय क्षेत्र में किसी प्रकार की व्यापक संक्रमण अथवा महामारी की स्थिति नहीं है। निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर सफाई अभियान, नाली सफाई, जल प्रदाय नेटवर्क में संभावित लीकेज की पहचान एवं सुधार कार्य किया जा रहा है। साथ ही अन्य वार्डों से भी जल नमूने लेकर परीक्षण की प्रक्रिया जारी है।

नगर पालिक निगम अंबिकापुर नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें एवं अफवाहों पर ध्यान न दें।

पीलिया की रोकथाम हेतु विशेष डोर-टू-डोर सर्वे अभियान

अंबिकापुर नगरीय निकाय क्षेत्र में पीलिया के संभावित फैलाव को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष डोर-टू-डोर सर्वे अभियान संचालित किया गया। अभियान का संचालन संचारी रोग नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता एवं एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. वर्षा राजपूत की निगरानी में किया गया।

सर्वे अभियान के अंतर्गत मोमीनपुरा, खठीकपारा एवं झझठपारा (नमनाकला) क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस कार्य में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय अंबिकापुर की नर्सिंग छात्राओं द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए संदिग्ध मरीजों के सैंपल एकत्रित किए गए। सर्वे के दौरान क्षेत्र में मौसमी बीमारी के 04 एवं टायफाइड के 02 प्रकरण पाए गए हैं। वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति सामान्य पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार क्लोरीनेशन एवं जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि पीलिया के लक्षण जैसे आंखों एवं त्वचा का पीला पड़ना, कमजोरी, भूख न लगना, उल्टी अथवा बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं तथा स्वच्छ पानी का उपयोग करें।

thetarget365

Recent Posts

Opium Trap In Raigarh: रायगढ़ के तमनार आमाघाट में 1 एकड़ में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, एक हिरासत में

Opium Trap In Raigarh: छत्तीसगढ़ में दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले से…

17 minutes ago

Tonk Crime News: टोंक में इंसानियत शर्मसार! इमाम की इस खौफनाक करतूत से दहला राजस्थान

Tonk Crime News: राजस्थान के टोंक जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात…

55 minutes ago

Rupee vs Dollar: भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार ₹93 के पार पहुंचा डॉलर, आम आदमी पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ

Rupee vs Dollar:  वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी उछाल…

59 minutes ago

Hormuz Strait Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य में इंटरनेट केबल्स पर मंडराया खतरा, वैश्विक डिजिटल संकट की चेतावनी

Hormuz Strait Crisis: मध्य पूर्व में इज़राइल और ईरान के बीच गहराता सैन्य संघर्ष अब…

1 hour ago

JPSC Recruitment 2026 : झारखंड में डिप्टी कलेक्टर बनने का सुनहरा मौका, जानें योग्यता

JPSC Recruitment 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने का…

1 hour ago

Meta Creator Program : फेसबुक से घर बैठे कमाएं लाखों, मेटा का नया क्रिएटर फास्ट ट्रैक प्रोग्राम लॉन्च

Meta Creator Program: सोशल मीडिया की डिजिटल दुनिया अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह…

3 hours ago

This website uses cookies.