Opium Trap In Raigarh: छत्तीसगढ़ में दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले से अफीम की अवैध खेती का बड़ा मामला सामने आया है। तमनार क्षेत्र के आमाघाट (अमागांव) में करीब एक एकड़ जमीन पर की जा रही इस अवैध खेती का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने जहां प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, वहीं सियासी माहौल भी गरमा गया है।
रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र के पास स्थित आमाघाट इलाके में अफीम की अवैध खेती का मामला उजागर होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद मौके पर दबिश दी गई, जहां दो अलग-अलग प्लॉट में करीब एक एकड़ क्षेत्र में अफीम की फसल लगी पाई गई।
मौके पर जिले के एसपी, कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि अनुसंधान से जुड़े विशेषज्ञों की टीम पहुंचकर जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि फसल के डोडों पर चीरा लगाया जा चुका था, जिससे इसके व्यावसायिक उपयोग की पुष्टि होती है।
जानकारी के अनुसार, इस जमीन को लीज पर लेकर झारखंड निवासी एक व्यक्ति द्वारा सुनियोजित तरीके से खेती की जा रही थी। पुलिस ने खेत से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। यह आशंका जताई जा रही है कि इस नेटवर्क के तार अन्य जिलों या राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।
प्रदेश में लगातार दुर्ग, बलरामपुर और अब रायगढ़ में अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद सरकार पर दबाव बढ़ गया है। विपक्षी कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।
छत्तीसगढ़ में पिछले 15 दिनों में अफीम की खेती पकड़ाने का यह चौथा मामला है। पूर्व में 7 मार्च को दुर्ग में, 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी में और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में अफीम की खेती मिली थी।
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील माने जाने वाले इलाके…
Putin Xi Jinping Talks : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया चीन दौरे ने पूरी…
Japan Earthquake : जापान में शुक्रवार को एक बार फिर धरती डोल उठी, जिससे देश…
Gig Workers Strike : देशभर में पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों ने आम…
Dollar vs Rupee : भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजारों के लिए आज का दिन बेहद…
Dhar Bhojshala Case : मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद पर…
This website uses cookies.