Thetarget365

Ambikapur : राजस्व रिकॉर्ड से ‘गायब’ खैरबार ग्राम को लेकर सांसद चिंतामणि ने ली सुध, चौपाल लगाकर दिए सख्त निर्देश

अंबिकापुर @thetarget365 Ambikapur :अंबिकापुर शहर से सटे ग्राम पंचायत खैरबार, जो वर्षों से वन ग्राम की श्रेणी में है, को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। इस पंचायत की खास बात यह है कि यह राजस्व रिकॉर्ड से ही गायब है, जिससे ग्रामीणों को न तो ज़रूरी प्रमाण पत्र मिल पा रहे हैं और न ही ज़मीन की खरीदी-बिक्री जैसे बुनियादी अधिकार मिल पा रहे हैं।

शनिवार को सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज खुद खैरबार पहुंचे और पंचायत भवन में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम फागेश सिन्हा, अधीक्षक भू-अभिलेख और अन्य राजस्व अधिकारियों को तलब कर पूरे मामले की प्रगति की जानकारी ली।

राजस्व विभाग ने जानकारी दी कि प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। दावा-आपत्तियों का निराकरण हो गया है और अंतिम प्रकाशन भी किया जा चुका है। अब इसे राज्य शासन को भेजा जाना बाकी है, ताकि गजट नोटिफिकेशन में शामिल कर राजस्व ग्राम घोषित किया जा सके। सांसद चिंतामणि महाराज ने कलेक्टर विलास भोसकर से भी चर्चा कर खैरबार को तत्काल राजस्व ग्राम घोषित करने के निर्देश दिए। पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर सीधे गांव पहुंचकर पहल की है।

चौपाल में ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों की दखलअंदाजी, वन भूमि पर अतिक्रमण, और विकास कार्यों के अभाव जैसी समस्याएं भी रखीं। इस पर सांसद ने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने और ग्राम में शांति-सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को उम्मीद है कि वर्षों की इस मांग को अब जल्द ही न्याय मिलेगा और खैरबार को उसका वाजिब हक राजस्व ग्राम का दर्जा प्राप्त होगा।

Read More  : Shefali Jariwala Death : उम्र छुपाने के लिए स्पेशल ट्रीटमेंट! क्या इसी वजह से शेफाली ज़रीवाला को मौत के मुंह में धकेला ?

thetarget365

Share
Published by
thetarget365

Recent Posts

Organic Farming Craze : गांवों में ऑर्गेनिक खेती का बढ़ता क्रेज, रसायनों को छोड़ अब सेहत और शुद्धता पर किसानों का जोर

Organic Farming Craze : भारतीय ग्रामीण अंचलों में कृषि की पारंपरिक पद्धतियों में एक क्रांतिकारी…

2 minutes ago

BRICS Meeting : ब्रिक्स बैठक में ईरान का अमेरिका पर तीखा प्रहार, ‘कूड़ेदान में जाएगी पश्चिमी दादागिरी’

BRICS Meeting  : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों के विदेश…

6 minutes ago

NEET Re-exam Date : NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को फिर होगी परीक्षा, NTA का बड़ा फैसला

NEET Re-exam Date : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश…

15 minutes ago

Stock Market Rally : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, आईटी और ऑटो चमके

Stock Market Rally : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…

31 minutes ago

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नन्हे गांधी की तस्वीर, पीछे छिपी है भावुक कहानी

Viral Video : आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अभिन्न…

35 minutes ago

New Mexico Plane Crash : न्यू मैक्सिको में मेडिकल प्लेन क्रैश, हादसे में 4 की मौत और जंगलों में भीषण आग

New Mexico Plane Crash :  संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य से एक हृदयविदारक…

48 minutes ago

This website uses cookies.