Ambikapur News : बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 अपचारी बालक फरार, पुराने दरवाजे को तोड़कर भागे, पुलिस अलर्ट

Ambikapur News : सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार को यहां से 13 अपचारी बालक पुराने दरवाजे को तोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार बालकों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के थाना क्षेत्रों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

ads

जानकारी के अनुसार, अपचारी बालकों ने संप्रेक्षण गृह के पुराने दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर बाहर निकलने में सफलता हासिल की। घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गए हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई और फरारी की घटना किन परिस्थितियों में हुई।

Adst

यह पहली बार नहीं है जब बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार हुए हैं। 23 जून 2026 को भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हो गए थे। उस घटना के बाद अधिकांश बालकों को पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन दो अपचारी बालक आज तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं।

लगातार दूसरी बार हुई इस बड़ी घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस फरार बालकों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है, वहीं प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.