अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, दो पकड़े गए और चार की तलाश जारी। बार-बार फरारी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, दो पकड़े गए और चार की तलाश जारी। बार-बार फरारी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

Ambikapur News : अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के कन्यापरिसर मार्ग स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से छह अपचारी बालकों के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बालकों ने पहले रसोइया पर गर्म खाना फेंककर हंगामा किया और फिर ड्यूटी पर तैनात गार्ड को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वे संस्था से भाग निकले। पुलिस ने तलाश अभियान के दौरान दो बालकों को पकड़ लिया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से संस्था की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को बालकों ने रसोई के पास गर्म खाना फेंककर अफरा-तफरी पैदा की। इसके बाद गार्ड को कमरे में बंद कर सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संदिग्ध स्थानों पर तलाश की। इस दौरान दो बालकों को पकड़कर संस्था में वापस लाया गया।

प्लेस ऑफ सेफ्टी और बाल संप्रेक्षण गृह से बालकों के फरार होने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।
– फरवरी: 15 अपचारी बालक गार्ड पर हमला कर फरार हुए थे, जिनमें से पांच पकड़े गए थे।
– जून: 11 बालक खिड़की उखाड़कर भागे थे, जिनमें से दो को वापस लाया गया था।
– जुलाई: 13 बालक पुराना दरवाजा तोड़कर फरार हुए थे। इनमें से दो पकड़े गए थे।
– एक अन्य घटना: तीन बालक टॉयलेट का रोशनदान तोड़कर फरार हो गए थे।
लगातार हो रही फरारी की घटनाओं ने संस्था की निगरानी व्यवस्था, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और परिसर के दरवाजों-खिड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछली घटनाओं के बाद जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने संस्था का निरीक्षण कर सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आना सुरक्षा इंतजामों की प्रभावशीलता पर सवाल उठाता है। फिलहाल पुलिस फरार चार बालकों की तलाश में जुटी है।


© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
