Ambikapur News : आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सर्व आदिवासी समाज का प्रदर्शन, बारिश के बीच कलेक्टोरेट घेराव

Ambikapur News : सरगुजा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज सर्व आदिवासी समाज ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में समाज के लोग अंबिकापुर पहुंचे और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भारी बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी धरने पर डटे रहे। बता दें पिछले दिनों नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में सरगुजा के ग्राम भफौली के उपसरपंच पति तरुण जायसवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि घटना के बाद से ही तरुण जायसवाल फरार है और पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पीड़ित परिवार और आदिवासी समाज में आक्रोश है। इसी मामले को लेकर बुधवार को सर्व आदिवासी समाज के सदस्य बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। कलेक्ट्रेट के बाहर गेट पर तैनात भारी संख्या में पुलिस बल को देख प्रदर्शनकारी मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान लगातार हो रही तेज बारिश भी प्रदर्शनकारियों के हौसले को नहीं डिगा सकी। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष प्रदर्शनकारी बारिश के बीच धरने पर बैठे रहे और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्टोरेट परिसर और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि सरगुजा पुलिस की ओर से नाबालिग से दुष्कर्म के इस मामले में आरोपी तरुण जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की गई थी। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 504/2026 के तहत बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को इनाम देने की घोषणा भी की थी। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से अब सर्व आदिवासी समाज ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आंदोलन का रास्ता अपनाया है। समाज की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। प्रदर्शन के चलते कलेक्टोरेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Ambikapur News : सरगुजा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज सर्व आदिवासी समाज ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में समाज के लोग अंबिकापुर पहुंचे और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भारी बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी धरने पर डटे रहे।

ads
Adst

बता दें पिछले दिनों नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में सरगुजा के ग्राम भफौली के उपसरपंच पति तरुण जायसवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि घटना के बाद से ही तरुण जायसवाल फरार है और पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पीड़ित परिवार और आदिवासी समाज में आक्रोश है।

Adst

इसी मामले को लेकर बुधवार को सर्व आदिवासी समाज के सदस्य बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। कलेक्ट्रेट के बाहर गेट पर तैनात भारी संख्या में पुलिस बल को देख प्रदर्शनकारी मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान लगातार हो रही तेज बारिश भी प्रदर्शनकारियों के हौसले को नहीं डिगा सकी। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष प्रदर्शनकारी बारिश के बीच धरने पर बैठे रहे और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जमकर नारेबाजी की।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्टोरेट परिसर और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

गौरतलब है कि सरगुजा पुलिस की ओर से नाबालिग से दुष्कर्म के इस मामले में आरोपी तरुण जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की गई थी। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 504/2026 के तहत बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को इनाम देने की घोषणा भी की थी।

इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से अब सर्व आदिवासी समाज ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आंदोलन का रास्ता अपनाया है। समाज की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। प्रदर्शन के चलते कलेक्टोरेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.