Ambikapur News : बलात्कार के दोषियों के स्वागत और कंगना की टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन

Ambikapur News : बलात्कार के दोषियों के कथित स्वागत और छात्र आंदोलन से जुड़ी युवतियों को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को अंबिकापुर के घड़ी चौक पर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

ads

महिला कांग्रेस का आरोप है कि गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उसके परिजनों की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए अपराधियों की वर्ष 2022 में रिहाई के बाद उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया था। कांग्रेस ने इसी मुद्दे को उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

Adst

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा नेता जिस तरह GEN-Z युवाओं की भाषा और विरोध के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं, वह उसी राजनीतिक भाषा का परिणाम है, जो पिछले वर्षों में भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों द्वारा विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल की जाती रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण है।

जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सीमा सोनी ने भाजपा सांसद कंगना रनौत की कथित टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन से जुड़ी युवतियों के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कंगना रनौत से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि यदि वह इस्तीफा नहीं देती हैं तो भाजपा को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

महिला कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी कथित तौर पर बलात्कार के दोषियों के स्वागत से जुड़े विवाद को लेकर माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया।

इस दौरान मधु दीक्षित, संध्या रवानी, गीता प्रजापति, मालती सिंह, जेनेबिब कुजूर, मेघा खांडेकर, रूही गजाला, गीता रजक, नुजहत फातिमा, चंचला सैंडिल, उर्मिला कुशवाहा, सरला राय, उर्मिला विश्वास, पूर्णम सिंह, शालिनी नंदा, ममता सिंह, रजनी महंत, साधना कश्यप, अनिता सिंह, कुलवंत कौर सोज, श्याम बाई, पिंकी निषाद, अंजुम, प्रतिमा सोनी, अनुराध सिंह, रेनी कुमार सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के प्रमुख और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.