Ambikapur News : प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से तीन अपचारी बालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Ambikapur News : कुछ दिनों पहले बाल संप्रेषण गृह से 13 अपचारी बालकों के फरार होने की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब शहर के प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से तीन अपचारी बालकों के फरार होने का मामला सामने आया है। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ads

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह नियमित दिनचर्या के तहत अपचारी बालक योग करने के लिए उठे थे। इसी दौरान उन्होंने बाथरूम के रोशनदान की ग्रिल तोड़कर सेंटर से फरार होने की योजना को अंजाम दिया और मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही सेंटर प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Adst

बताया जा रहा है कि प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर में जघन्य अपराधों में शामिल 16 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम आयु के अपचारी बालकों को रखा जाता है। फरार हुए तीनों बालकों में दो कोरिया जिले और एक बलरामपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरार बालकों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है तथा संभावित स्थानों पर पुलिस टीमों को रवाना किया गया है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर के समीप स्थित बाल संप्रेषण गृह से भी 13 अपचारी बालक फरार हो गए थे। लगातार दूसरी बार हुई इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस फरार बालकों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.