Ambikapur Railway Station : अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान यहां रेलवे स्टेशन परिसर में 2 नए प्लेटफार्म, नया लूप लाइन, पैदल पथ पार (फुट क्रॉसिंग) तथा प्लेटफार्म क्रमांक 1 के लंबाई विस्तार सहित अन्य आवश्यक अधोसंरचना कार्यों का विस्तार होना है।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद चिंतामणि महराज ने कहा कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड द्वारा स्टेशन में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिलेंगी तथा ट्रेनों के संचालन में भी सुगमता आएगी।
सांसद ने कहा कि नए प्लेटफार्म के निर्माण और लूप लाइन के विस्तार से ट्रेनों के आवागमन की क्षमता बढ़ेगी, जिससे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने और उतरने में अधिक सुविधा होगी। वहीं पैदल पथ पार (फुट क्रॉसिंग) के निर्माण से यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक सुरक्षित आवाजाही का बेहतर विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए रेल सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में इन कार्यों के पूर्ण होने से सरगुजा संभाग के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
ZRUCC सदस्य मुकेश तिवारी ने कहा कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में वाशिंग पिट का कार्य पूर्णता की ओर है और इस वर्ष के अंत तक नए प्लेटफॉर्म का निर्माण भी पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद अंबिकापुर से नई ट्रेनों का संचालन सुगमता से संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि अंबिकापुर से रायपुर के लिए सीधी इंटरसिटी ट्रेन शुरू करने के प्रस्ताव को रेलवे ने संज्ञान में लिया है। प्रस्ताव के अनुसार यह ट्रेन प्रातः 4 बजे अंबिकापुर से चलकर सुबह 11 बजे रायपुर पहुंचेगी तथा शाम 4 बजे रायपुर से चलकर रात 11 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर इस ट्रेन के संचालन के लिए प्रयास करना होगा।
मुकेश तिवारी ने यह भी कहा कि अंबिकापुर से सूरजपुर रोड के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। स्टेशन में पार्किंग की समस्या को दूर करने तथा स्टेशन तक अलग पहुंच मार्ग की संभावनाओं की भी रेलवे द्वारा संभाव्यता परीक्षण की बात कही गई है। स्टेशन के दूसरे छोर से ऑटो की निकासी के लिए अलग मार्ग बनाए जाने से जाम की समस्या का समाधान हो सकेगा।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, नगर निगम सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी, रेलवे बोर्ड के एएनआई अजय कुमार, स्टेशन प्रबंधक सुधांशु रंजन, जोनल रेलवे बोर्ड के सदस्य मुकेश तिवारी सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
PM Modi Speech 2026 : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता…
BJP Bengal Victory : "मैं श्यामा प्रसाद का बंगाल बनाऊंगा।" पिछले साल अगस्त में जब…
Ambikapur News : रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध…
Amit Shah Sonar Bangla : पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के…
BJP HQ Celebration : सोमवार की शाम नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय…
PM Modi on Bengal Victory : पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव परिणामों ने…
This website uses cookies.