Ambikapur Road Accident : अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 6 बजे ग्राम सकालो जंगल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक प्रतापपुर की ओर से अंबिकापुर की तरफ आ रही थी, जबकि कार अंबिकापुर से प्रतापपुर की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
हादसे में कार सवार मानीमती (50 वर्ष), उनके पति कईलाराम (52 वर्ष) और राहुल टोप्पो (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के शव वाहन में बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वहीं कार चालक सोनू केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सभी मृतक बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र अंतर्गत दुप्पी चौरा के निवासी थे और किसी काम से प्रतापपुर की ओर जा रहे थे। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, जिसमें तेज रफ्तार को प्रमुख वजह माना जा रहा है।
Brain Health: अब तक हम सभी यही जानते थे कि विटामिन डी की कमी से…
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का स्थान सर्वोपरि माना गया है। सामान्यतः एक वर्ष में…
Gardening Tips: आज के दौर में हम अपने खान-पान से लेकर जीवनशैली तक हर चीज…
Parliament Update: भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी…
X AI Update: एलोन मस्क के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर)…
World Cup 2027: आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 को लेकर क्रिकेट जगत में अभी से…
This website uses cookies.