Ambikapur Sanjay Park: अंबिकापुर के संजय पार्क से वन विभाग की गंभीर लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हिरण और कोटरी जैसे वन्यजीवों की सामूहिक मौत ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार, पार्क प्रबंधन की चूक के चलते रविवार दोपहर बाड़े का गेट खुला रह गया, जिसके बाद 4 से 5 आवारा कुत्ते अंदर घुस गए और वहां मौजूद वन्यजीवों पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि संजय पार्क में बाड़ा बनाकर बड़ी संख्या में हिरण, कोटरी और बारहसिंगा को रखा गया था। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में भारी लापरवाही के चलते कुत्तों ने इन पर हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक इस हमले में करीब 15 हिरण और कोटरी की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल भी हुए हैं। घटना के बाद भी पार्क परिसर में एक हिरण का शव खुले में पड़ा मिला, जो प्रबंधन की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश भी की गई। आरोप है कि संजय पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने मिलकर मृत वन्यजीवों के शवों को शनिवार को पार्क के पीछे जंगल में ले जाकर जला दिया, ताकि घटना की भनक बाहर न लगे। मौके से जली हुई चिता के अवशेष भी मिले हैं, जिनमें हिरण और कोटरी के अवशेष स्पष्ट रूप से देखे गए। इतना ही नहीं, जिस स्थान पर शव जलाए गए, वहां से खून से सना एक धारदार हथियार भी बरामद हुआ है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, कुछ शवों को ग्रीन पर्दा लगाकर जंगल में दफनाने की भी कोशिश की गई। यह पूरा घटनाक्रम वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इधर, डीएफओ ने 15 वन्यजीवों की मौत की पुष्टि करते हुए मामले की जांच एसडीओ स्तर के अधिकारी को सौंप दी है। घटना के बाद संजय पार्क को आम लोगों के लिए तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
फिलहाल, यह मामला न केवल लापरवाही बल्कि साक्ष्य छुपाने की कोशिश के आरोपों के चलते और भी गंभीर हो गया है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.