Thetarget365

सनावल में अवैध रेत खनन रोकने गए पुलिस आरक्षक की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर @thetarget365 कन्हर नदी के लिबरा घाट पर अवैध रेत परिवहन की रोकथाम के लिए गई पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम पर हमला कर आरक्षक की हत्या करने के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उपेन्दर कोरवा पिता- कृष्णा कोरवा 25 वर्ष, निवासी- करवापहाड़, थाना- धुरकी, जिला- गढ़वा, झारखंड के रूप में हुई है।

घटना 12 मई की दरम्यानी रात की है, जब छत्तीसगढ़ के लिबरा घाट क्षेत्र में अवैध रेत खनन की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम संयुक्त कार्रवाई करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान आरक्षक क्रमांक 809 शिवबचन सिंह द्वारा एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया गया, जो अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने ट्रैक्टर से आरक्षक को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में 04 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

फरार चल रहे आरोपी उपेन्दर कोरवा को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले की विवेचना में जुटी टीम सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और अवैध रेत खनन के पीछे के पूरे नेटवर्क को उजागर करने के प्रयास में लगी हुई है।

thetarget365

Recent Posts

Kanpur Crime: रूह कंपा देने वाली वारदात! पिता ने जुड़वा बेटियों का गला रेता, खून से लथपथ मिलीं रिद्धि-सिद्धि!

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली…

2 hours ago

Women’s Reservation Bill : महिला आरक्षण पर ममता का मोदी सरकार पर प्रहार, कहा- ‘यह सत्ता खोने का डर’

Women's Reservation Bill : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी…

2 hours ago

Raigarh Murder Case : जमीन के लालच में भाई ने भाई को मारा, रायगढ़ कोर्ट ने आरोपी को दी उम्रकैद की सजा!

Raigarh Murder Case :  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई…

2 hours ago

BJYM Raipur: रायपुर भाजयुमो की नई कार्यकारिणी घोषित, शुभांकर उपाध्यक्ष और आयुष बने सह मीडिया प्रभारी!

BJYM Raipur:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के युवा विंग, भारतीय जनता…

3 hours ago

Mining News: छत्तीसगढ़ में माइनिंग माफिया पर ‘ड्रोन’ अटैक, 3D मैपिंग से होगी अवैध खुदाई की पहचान!

Mining News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में अवैध खनन के काले कारोबार को जड़ से…

3 hours ago

Maitri Bagh Bhilai: तपते भिलाई में सफेद बाघों के लिए ‘विशाल कूलर’ और ‘स्प्रिंकलर’, गर्मी से निपटने की तैयारी!

Maitri Bagh Bhilai:  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो चुके हैं…

3 hours ago

This website uses cookies.