अंतरराष्ट्रीय

Sheikh Moeez Mujahid Dead: पाकिस्तान में एक और आतंकी ढेर, लश्कर-ए-तैयबा के शेख मोईज मुजाहिद की पंजाब में गोली मारकर हत्या

Sheikh Moeez Mujahid Dead : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सक्रिय सदस्य शेख मोईज मुजाहिद को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर ढेर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना मुजाहिद के घर के बाहर हुई, जहां अचानक हमलावरों ने उस पर गोलीबारी की।

आतंकी गतिविधियों में था सक्रिय

सूत्रों के मुताबिक शेख मोईज मुजाहिद लंबे समय से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था और संगठन की आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था। वह संगठन के कई बड़े ऑपरेशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका था। इस घटना ने इलाके में भय और अफरा-तफरी मचा दी।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है और उनके पीछे के मकसद का पता नहीं चला है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की तलाश में जुटी हैं।

हाफिज सईद का करीबी था मुजाहिद

रिपोर्ट्स के अनुसार, शेख मोईज मुजाहिद को हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। लश्कर-ए-तैयबा के बड़े कमांडर के रूप में उसकी पहचान थी। हालांकि, इस हमले के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने अभी तक किसी भी तरह का बयान जारी नहीं किया है।

छत्तीसगढ़ का मौसम अपडेट

साथ ही राजधानी में मौसम की स्थिति भी उल्लेखनीय रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था। दिनभर बादल छाए रहे और आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत तक पहुंच गया। हल्की बूंदाबांदी के बीच हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से औसतन 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। साल्हेवारा में सर्वाधिक 80 मिमी, सूरजपुर और सोनहत में 60 मिमी, चांबी, सामरी, कुसमी और रामानुजगंज में 50 मिमी, बलरामपुर और भैयाथान में 40 मिमी वर्षा हुई।

अगले दो दिनों का मौसम पूर्वानुमान

एक नवंबर को राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। दो नवंबर से मौसम में सुधार होगा, बादलों में कमी आएगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ रातें ठंडी होने लगेंगी। तीन नवंबर से सुबह के समय हल्की धुंध की संभावना भी है।

राजधानी में शनिवार को आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बादलों की मौजूदगी के कारण रात के तापमान में हल्की वृद्धि और दिन के तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

Read More : Chhattisgarh Weather: मोंथा चक्रवात का असर, उत्तर छत्तीसगढ़ में आज हो सकती है हल्की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Balrampur Opium: करोड़ों की अफीम और कमजोर खुफिया तंत्र.. बलरामपुर में कौन चला रहा है नशे का नेटवर्क?

Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…

30 minutes ago

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

4 hours ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

4 hours ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

5 hours ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

5 hours ago

This website uses cookies.