Oplus_131072
सूरजपुर (thetarget365)। सूरजपुर जिले में आज बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो सरगुजा की टीम ने रामानुजनगर थाने में पदस्थ एएसआई माधव सिंह व एक सहयोगी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद के मामले में दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में एक पक्ष के खिलाफ धारा बढ़ाने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी, बाद में सौदा 10 हजार में तय हुआ था। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी थी।
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना अंतर्गत ग्राम सुरता में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर 20 दिन पूर्व विवाद हुआ था। विवाद के बाद जनपद सदस्य शिवमंगल सिंह के भाई पर ग्रामीणों ने टांगी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। मामला रामानुजनगर थाने में दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने सामान्य मारपीट व गालीगलौज की धाराएं लगाई थीं। मामले में जनपद सदस्य शिवमंगल सिंह ने सूरजपुर थाने में संपर्क किया तो थाने में पदस्थ एएसआई माधव सिंह ने मामले में धारा 307 जोड़ने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसकी शिकातय शिवमंगल सिंह ने एसीबी अंबिकापुर से कर दी। एसीबी की टीम ने फोन पर बात कर रिश्वत मांगने की तस्दीक कराई। फोन में बातचीत के दौरान एएसआई माधव सिंह 10 हजार रुपये लेकर धाराएं बढ़ाने के लिए तैयार हो गया।
बुधवार दोपहर अंबिकापुर से एसीबी डीएसपी प्रमोद कुमार खेस की टीम रामानुजनगर पहुंची। शिवमंगल सिंह केमिकल लगे 10 हजार रुपये लेकर थाने में पहुंचे। एएसआई माधव सिंह ने सहयोगी मोहमुद्दीन के हाथों रिश्वत की रकम 10 हजार रुपये लिया गया। जैसे ही उन्होंने एएसआई माधव सिंह को रिश्वत की रकम दी। एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा। एएसआई माधव सिंह एवं सहयोगी मोहमुद्दीन को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 12 के तहत अपराध दर्ज किया है।
PBKS vs MI Result : आईपीएल 2026 के ताजा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब…
Modi Cabinet 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आगामी 21 मई 2026 को मंत्रिपरिषद…
Shani Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में शनि देव को एक न्यायप्रिय देवता और कर्मफल…
Deepak Bati Niyam : हिंदू धर्म में दीपक जलाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि ईश्वर के…
Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: आज 15 मई 2026 दिन शुक्रवार है. कल का…
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
This website uses cookies.