Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए मुकाबले में 14 सितंबर को भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी हार दी। इस मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए सीधे ड्रेसिंग रूम जाना विवाद का विषय बन गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस पर आपत्ति जताते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से शिकायत की। अब इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बयान जारी किया है।
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने इस हैंडशेक विवाद पर साफ तौर पर कहा कि टीम इंडिया की शानदार जीत और जश्न पर ही सबका ध्यान होना चाहिए, न कि विवाद पर। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा,“मैं केवल यही कह सकता हूं कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। हमें इसका आनंद लेना चाहिए और इस जीत की लय को बनाए रखना चाहिए। किसी देश द्वारा मचाए गए शोर पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हम इससे परेशान नहीं होंगे।”
सैकिया ने आगे कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करनी चाहिए और उन पर गर्व महसूस करना चाहिए। उनका मानना है कि टीम की यह सकारात्मक ऊर्जा टूर्नामेंट के अंतिम मैच तक बनी रहेगी।
इस विवाद पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा “हम यहां केवल क्रिकेट खेलने आए हैं, सरकार और BCCI भी इस बात पर एकमत हैं। हमारा ध्यान सिर्फ खेल पर है, और हमें बाकी चीजों से ध्यान हटाना चाहिए।”
BCCI के एक अधिकारी ने PTI से बातचीत में बताया कि विपक्षी टीम के साथ हाथ मिलाने का कोई आधिकारिक नियम नहीं है। उन्होंने कहा“रूल बुक में कहीं भी विपक्षी टीम के साथ हैंडशेक करना अनिवार्य नहीं है। यह केवल एक शिष्टाचार है और बातचीत का जरिया है। भारतीय टीम ने इस मामले में कोई गलत कदम नहीं उठाया है।”
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय खिलाड़ियों के इस व्यवहार को ‘अनुचित’ और ‘असभ्य’ करार देते हुए ICC से हस्तक्षेप की मांग की थी। PCB का कहना था कि यह क्रिकेट की भावना के खिलाफ है और इससे दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण रिश्तों को ठेस पहुंचती है। वहीं BCCI ने इस मामले को मात्र एक झंझट बताया और टीम के प्रदर्शन को प्राथमिकता देने की बात कही।
एशिया कप 2025 के इस हैंडशेक विवाद ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय जरूर बन गया है। लेकिन BCCI का स्पष्ट संदेश है कि टीम इंडिया की जीत और खेल पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। क्रिकेट केवल एक खेल है, और जीत-हार के बाद शिष्टाचार भले ही महत्वपूर्ण हो, लेकिन यह अनिवार्य नहीं। ऐसे में BCCI के इस बयान से यह साफ हो गया है कि वे विवाद में फंसने से बचना चाहते हैं और अपनी टीम के प्रदर्शन को मुख्य प्राथमिकता दे रहे हैं।
Read More :Trump Tariff case: ‘अगर हम सुप्रीम कोर्ट में जीत जाते हैं तो…,’ ट्रंप ने टैरिफ केस पर किया बड़ा दावा
Beat The Heat : मई की चिलचिलाती धूप और चढ़ते पारे के बीच सीलिंग फैन,…
WB Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल की राजनीतिक बिसात पर 2026 का विधानसभा चुनाव…
Hypersonic Missile : बदलते वैश्विक परिवेश और युद्ध के आधुनिक तौर-तरीकों को देखते हुए भारत…
Jyeshtha Month 2026 : हिंदू पंचांग के तीसरे महीने 'ज्येष्ठ' का आगाज आज, 2 मई…
US Cuba Invasion : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेबाक और अक्सर विवादास्पद बयानों के…
Health Benefits : भारतीय आयुर्वेद में कच्ची हल्दी को केवल एक मसाला नहीं, बल्कि एक…
This website uses cookies.