Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के लिए अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे जबकि उप-कप्तान के रूप में शुभमन गिल को चुना गया है। इस टीम में भारत के बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन श्रेयस अय्यर को फिर से टीम में जगह नहीं मिली, जिसके बाद क्रिकेट फैंस के बीच खूब बहस और आलोचना शुरू हो गई है।
श्रेयस अय्यर इस समय भारत के सर्वश्रेष्ठ मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 51 मैचों में खेलते हुए 30.66 के औसत और 136.12 के स्ट्राइक रेट से कुल 1104 रन बनाए हैं। उनके नाम 8 अर्धशतक और बेस्ट स्कोर 74 नॉटआउट दर्ज है। IPL 2025 में अय्यर ने पंजाब किंग्स की कप्तानी की और टीम को फाइनल तक पहुँचाया।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अय्यर ने 17 मैचों में 604 रन बनाए, उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 175.07 रहा। उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए और टूर्नामेंट में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उनका बेस्ट स्कोर 97 नॉटआउट रहा। ऐसे शानदार आंकड़ों के बावजूद भी उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई।
श्रेयस अय्यर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उस मैच में भारत ने 6 रन से जीत दर्ज की थी, और अय्यर ने 37 गेंदों पर 53 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
श्रेयस अय्यर को टीम में न चुनने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर BCCI और चयनकर्ताओं को जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, “पॉलिटिक्स जीत गई और श्रेयस अय्यर हार गए।” क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि उनकी टीम में न होने से भारत को मिडिल ऑर्डर में मजबूत विकल्प नहीं मिलेगा। टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्रेयस अय्यर टीम में जगह बनाने से चूक गए हैं। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है और न ही हमारी। उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा।”
15 सदस्यीय टीम में शामिल खिलाड़ी हैं: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह। स्टैंडबाई प्लेयर के रूप में चयनित हैं: रियान पराग, ध्रुव जुरैल, यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर।
श्रेयस अय्यर की टीम में न चुनने से यह स्पष्ट हो गया कि चयन समिति ने टी20 फॉर्म के बावजूद उनकी जगह नहीं बनाई। वहीं, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप 2025 में अपनी जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगी। फैंस की नजरें अब टीम के प्रदर्शन पर टिकी हैं और यह देखना रोचक होगा कि क्या टीम नई रणनीति और खिलाड़ियों के साथ खिताब जीत पाएगी।
Good Governance Tihar 2026 : छत्तीसगढ़ में सुशासन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के…
Gas Delivery OTP Rule : मई का महीना शुरू होते ही आम आदमी और व्यापारियों…
Mental Health Awareness : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) से…
Bada Mangal Dates : हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास के मंगलवार का विशेष महत्व है,…
Sakti News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शनिवार…
Bilaspur Murder Case : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,…
This website uses cookies.