Good Governance Tihar 2026 : छत्तीसगढ़ में सुशासन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज “सुशासन तिहार” के तहत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आगाज़ किया। इस अभियान के जरिए मुख्यमंत्री सीधे जनता के बीच पहुंचकर शासन की योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय आज पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से विभिन्न जिलों के दौरे के लिए रवाना हुए। उनके साथ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी विभिन्न स्तरों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है।
“सुशासन तिहार” के अंतर्गत मुख्यमंत्री आम नागरिकों से रूबरू होकर राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे। साथ ही, वे योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और चुनौतियों को भी सीधे जनता से समझेंगे। इस दौरान नागरिकों से प्राप्त सुझावों और शिकायतों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाने की संभावना है।
राज्य शासन का यह प्रयास है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और शासन-प्रशासन के कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। इसी उद्देश्य से इस अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि “सुशासन तिहार” की शुरुआत 1 मई से हुई है, जो 10 जून तक प्रदेशभर में चलेगा। इस अवधि में मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों का दौरा कर विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद करेंगे और जमीनी स्तर पर सुशासन की स्थिति का जायजा लेंगे।
Gas Delivery OTP Rule : मई का महीना शुरू होते ही आम आदमी और व्यापारियों…
Mental Health Awareness : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) से…
Bada Mangal Dates : हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास के मंगलवार का विशेष महत्व है,…
Sakti News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शनिवार…
Bilaspur Murder Case : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,…
Reel Death : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक ऐसा रेस्क्यू ऑपरेशन देखने को…
This website uses cookies.