बलरामपुर @thetarget365 रामानुजगंज शहर के वार्ड क्रमांक 13 में किराए के मकान में रहने वाले जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 सुशील बखला का अत्यधिक शराब सेवन कर घर के अंदर ही गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मार्ग पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी अनुसार सुशील बखला जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ था। जिसे रविवार शाम को शराब के नशे में लड़खडाते हुए लोगों ने देखा था। वह अपने साथी कार्यालय में ही पदस्थ भृत्य राजेश के साथ रहता था। सोमवार के शाम जब राजेश आया तो उसने दरवाजा खुलवाने का बहुत प्रयास किया जब दरवाजा नहीं खुला तो वह आशीष लकड़ा के यहां चला गया। फिर रात में पुनः दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं खुला तो जोर-जोर से दरवाजा घकेलने पर दरवाजा खुला गया। अंदर सुशील मुंह के बल मृत पड़ा था। जिसकी सूचना देर रात ही विभाग के अन्य कर्मचारी सहित पुलिस को दी गई।
Ambikapur News : हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गांधी चौक स्थित श्री मारुति नंदन…
Kamada Ekadashi 2026: हिन्दू धर्म और पंचांग में एकादशी तिथि का स्थान अत्यंत ऊंचा है।…
Garlic Water Benefits: आयुर्वेद की प्राचीन परंपराओं में रसोई में मौजूद मसालों को केवल स्वाद…
Box Office: भारतीय सिनेमा के इतिहास में रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की जोड़ी…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज के साथ ही क्रिकेट के मैदान…
IMD Weather Alert: देशभर में मौसम के मिजाज में इन दिनों भारी अस्थिरता देखी जा…
This website uses cookies.