Ambikapur News : हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गांधी चौक स्थित श्री मारुति नंदन हनुमान मंदिर प्रांगण में 29 मार्च से दो अप्रैल तक श्री रामकथा एवं मारुति नंदन ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पांच दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, कथा व सांस्कृतिक आयोजन होंगे। कथा वाचन प्रतिदिन शाम चार बजे से रात नौ बजे तक पूज्य दीपू भाई महाराज (भाई श्री) द्वारा किया जाएगा।
29 मार्च रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः आठ बजे कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं मंडप पूजन किया जाएगा। शाम चार बजे से कथा के अंतर्गत मंगलाचरण, राम नाम महिमा, शिव विवाह, सती चरित्र, पार्वती तपस्या एवं शिव विवाह प्रसंग का वर्णन किया जाएगा।
30 मार्च सोमवार को कथा में नारद अभिमान, मनु-शतरूपा तप, पृथ्वी उद्धार, रामजन्मोत्सव, बाललीला एवं अहिल्या उद्धार जैसे प्रसंगों का विस्तार से वर्णन होगा। 31 मार्च मंगलवार तीसरे दिन की कथा में धनुष यज्ञ, श्रीराम-सीता विवाह, श्रीराम वनगमन, भरत चरित्र, केवट प्रेम, शबरी प्रसंग सहित भक्तों की विभिन्न कथाओं का वर्णन एवं सीताहरण प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा।
एक अप्रैल बुधवार प्रातः आठ बजे विशेष पूजन एवं हनुमान लला का महाभिषेक किया जाएगा, इसके बाद महाप्रसाद वितरण होगा। शाम को हनुमान जन्मोत्सव कथा, हनुमान चरित्र, लंका प्रवेश, लंका दहन एवं श्रीराम जी द्वारा रामेश्वरम स्थापना प्रसंग का वर्णन किया जाएगा। दो अप्रैल गुरुवार के दिन प्रातः विशेष पूजन के साथ सामूहिक हवन-यज्ञ, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण होगा। शाम को रामराज्याभिषेक, विभीषण राज्याभिषेक, श्रीराम दरबार आगमन, संतों द्वारा ज्ञान भक्ति निरूपण, फलश्रुति एवं कथा विश्राम का आयोजन होगा। व्यास एवं आचार्य विदाई भी इसी दिन संपन्न होगी। तीन अप्रैल शुक्रवार को अंतिम दिन प्रातः आठ बजे मंगल कलश विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो शंकर घाट रामानुजगंज रोड में सम्पन्न होगा।
यह आयोजन श्री मारुति नंदन हनुमान मंदिर प्रांगण, गांधी चौक, गांधी नगर में होगा। प्रतिदिन सुबह आठ बजे से मंडप पूजन व हवन तथा शाम चार से नौ बजे तक रामकथा प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। हनुमान सेवा समिति, गांधी नगर द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।
Cockroach Strength : साल 2008 में आई हॉलीवुड की मशहूर एनिमेटेड फिल्म 'वॉल-ई' (Wall-E) में…
Alka Lamba Convicted : दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की…
Cockroach Janta Party : भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकान्त के एक मौखिक बयान से…
Padma Awards : देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों को लेकर नई…
Khairagarh News : छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने…
IPL 2026 Controversy : क्रिकेट की दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों, भारत के रन-मशीन विराट…
This website uses cookies.