Hyderabad BJP Clash: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में नामपल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्य मुख्यालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्टी कार्यकर्ताओं और पिछड़ा वर्ग (BC) संघ के नेताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह विवाद नेताओं की तस्वीरें लगाने जैसे मामूली मुद्दे पर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पार्टी की किरकिरी हो रही है।
घटना भाजपा मुख्यालय में पिछड़ा वर्ग संगठनों द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सांसद और पिछड़ा वर्ग संघ के नेता आर कृष्णैया तथा पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंदर राव से मिलने मुख्यालय पहुंचे थे। यह मुलाकात 18 अक्टूबर को प्रस्तावित राज्यव्यापी बंद के लिए पार्टी का समर्थन मांगने के उद्देश्य से की गई थी।
मुलाकात के ठीक बाद, पिछड़ा वर्ग नेताओं के दो गुटों के बीच नेताओं की तस्वीरें लगाने को लेकर कथित तौर पर तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई।
यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना राज्यसभा सांसद आर कृष्णैया और भाजपा अध्यक्ष एन रामचंदर राव की मौजूदगी में हुई। दोनों वरिष्ठ नेताओं के सामने ही पिछड़ा वर्ग के दो गुट आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। हालांकि, स्थिति ज्यादा बिगड़ने से पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से भिड़ते और धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है। यूजर्स इस वीडियो को बड़े पैमाने पर शेयर कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रहे हैं।
फिलहाल, इस घटना को लेकर किसी भी बड़े नेता की तरफ से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। तेलंगाना में आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच, बीजेपी मुख्यालय में हुई इस घटना ने प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है और पार्टी की अंदरूनी खींचतान को उजागर कर दिया है।
Read More : Bihar Election 2025: पशुपति पारस ने महागठबंधन को दिया झटका, AIMIM के साथ बनाया ‘तीसरा मोर्चा’
Energy Crisis: मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य संघर्ष ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा के सामने…
Doraemon Director Death: दुनियाभर के करोड़ों बच्चों और बड़ों के पसंदीदा कार्टून 'डोरेमोन' को अपनी…
Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के बीच भारत सरकार ने देश…
Stock Market Crash: ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के पारंपरिक…
NCW Summons KD Team: मनोरंजन जगत में उस समय खलबली मच गई जब राष्ट्रीय महिला…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का उत्साह चरम पर है। 28…
This website uses cookies.