छत्तीसगढ़

Balod child marriage free: बाल विवाह मुक्त जिला बना छत्तीसगढ़ का बालोद, देशभर में कायम की ऐतिहासिक मिसाल

Balod child marriage free: छत्तीसगढ़ का बालोद जिला देशभर में एक ऐतिहासिक उदाहरण पेश कर रहा है। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ निरंतर प्रयासों और जागरूकता की वजह से इसे भारत का पहला आधिकारिक बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया गया है। जिला प्रशासन और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से यह उपलब्धि हासिल हुई है।

सवा दो साल से नहीं हुआ कोई बाल विवाह

अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मई 2023 के बाद से लेकर अब तक जिले के 436 ग्राम पंचायतों और 9 नगरीय निकायों में एक भी बाल विवाह का मामला दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद पंचायतों और निकायों में ग्राम सभाएं आयोजित कर प्रस्ताव पारित किए गए, प्रमाण पत्र जारी किए गए और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसी के साथ बालोद को बाल विवाह मुक्त जिला घोषित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री और मंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सफलता पर सभी जिलेवासियों और प्रशासनिक टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पहल पूरे प्रदेश और देश के लिए प्रेरणादायी है, क्योंकि बाल विवाह जैसी कुप्रथा महिलाओं और समाज की प्रगति में बाधा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी बालोद प्रशासन और समाज के प्रयासों की सराहना की और इसे “मील का पत्थर” बताया।

कलेक्टर का संदेश

बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने इस सफलता पर जिले के अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के सहयोग को सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा, “यह अभियान पूरे बालोद जिले के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। अब यह उपलब्धि देश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।”

देश के लिए प्रेरणा

बाल विवाह मुक्त बालोद की पहल न केवल सामाजिक सुधार का प्रतीक है बल्कि यह साबित करती है कि जनसहभागिता और प्रशासनिक इच्छाशक्ति से कोई भी असंभव कार्य संभव हो सकता है। छत्तीसगढ़ का यह छोटा जिला अब पूरे देश में परिवर्तन और जागरूकता का बड़ा संदेश दे रहा है।

Read More: Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने: सिंगापुर पुलिस के अनुसार मौत स्विमिंग के दौरान डूबने से हुई

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

IPL 2026: KKR के ये 5 धुरंधर जो कोलकाता को दिलाएंगे चौथी बार खिताब, विरोधियों में खौफ!

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बज चुका है और कोलकाता नाइट…

4 hours ago

Tulsi Gabbard Warning: तुलसी गबार्ड की खौफनाक चेतावनी, पाकिस्तान और चीन समेत ये 5 देश हैं दुनिया के लिए ‘परमाणु बम’!

Tulsi Gabbard Warning: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर…

4 hours ago

UAE Eid ul Fitr 2026 : खुले में नमाज पर लगी पाबंदी, अब केवल मस्जिदों में होगी इबादत!

UAE Eid ul Fitr 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस वर्ष ईद उल फितर…

4 hours ago

X Services Down: भारत समेत दुनिया भर में X की सेवाएं ठप, घंटों परेशान रहे करोड़ों यूजर्स, क्या है इस महा-आउटेज की वजह?

X Services Down: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी और एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म…

5 hours ago

Shivam Dube Train Journey: टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद शिवम दुबे का अनोखा सफर, फ्लाइट छोड़ पकड़ी ट्रेन, 3rd AC में किया सफर!

Shivam Dube Train Journey: न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर टी20 वर्ल्ड…

5 hours ago

Assam Assembly Election: एनडीए में बड़ा फेरबदल, बीपीएफ की एंट्री और यूपीपीएल बाहर, जानें सीटों का नया गणित!

Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

5 hours ago

This website uses cookies.