बलौदाबाजार हिंसा: तात्कालीन कलेक्टर और एसपी सस्पेंड

रायपुर (thetarget365)। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पिछले दिनों हुई हिंसा मामले में गुरुवार देर रात कार्यवाही करते हुए राज्य सरकार ने तत्कालीन कलेक्टर कुमार लाल चौहान और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार को निलंबित कर दिया है।

देखें आदेश की कॉपी 👇🏻

 

आखिर क्यों भड़की हिंसा

15 मई की देर रात सतनामी समाज के धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से करीब 5 किमी मानाकोनी बस्ती स्थित बाघिन गुफा में लगे धार्मिक चिन्ह जैतखाम को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में समाज के हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास मौजूद दशहरा मैदान में कई दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लोगों का आरोप है कि पकड़े गए लोग मामले के सही  आरोपी नहीं हैं पुलिस दोषियों को बचा रही है। 10 जून को प्रदर्शन के दौरान लोग इसी बात को लेकर उग्र हो गए। इसके बाद हालात बिगड़ने लगी। और उग्र भीड़ ने कलेक्टरेट परिसर के वाहनों को तोड़फोड़ कर आग लगाना शुरू कर दिया। भीड़ ने परिसर में आग लगा दी और कलेक्टर-एसपी कार्यालय भी जलने लगे। कई कर्मचारियों ने पीछे के रास्ते भागकर अपनी जान बचाई। पूरे घटनाक्रम को रोकने असफल कलेक्टर-एसपी को छत पर कुछ लोगों ने देखा। उग्र भीड़ ने करीब 75 बाइक, 20 कार और 2 दमकल वाहन को आग के हवाले कर दिया। कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित ध्वजारोहण के पोल पर सफेद रंग का ध्वज लगा दिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा सोमवार देर रात घटनास्थल पहुंचकर मौके का जायजा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

thetarget365

Recent Posts

Durg Police Rescue :दुर्ग में दो हाईवा की आमने-सामने टक्कर, छावनी चौक पर दुकान की आग पर काबू

Durg Police Rescue : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासन की सूझबूझ, मुस्तैदी और…

12 minutes ago

Korba Elephant Menace : कोरबा में 53 हाथियों का तांडव, रात भर सो नहीं पाए ग्रामीण, खेतों में तबाही

Korba Elephant Menace :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का…

16 minutes ago

RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती, आज से करें ऑनलाइन आवेदन

RRB ALP Recruitment 2026 : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…

19 minutes ago

Bilaspur Fuel Crisis: बिलासपुर में ईंधन संकट की अफवाह, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, कलेक्टर ने कहा-पर्याप्त है स्टॉक

Bilaspur Fuel Crisis:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल…

25 minutes ago

Indian Army TES 56 : भारतीय सेना में बिना परीक्षा सीधे भर्ती! जानें TES 56 के लिए क्या है योग्यता

Indian Army TES 56 : भारतीय सेना ने तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं…

48 minutes ago

Pakistan Panda Bond : कंगाली के बीच पाकिस्तान का नया दांव, चीन के बाजार में पहली बार जारी किया पांडा बॉन्ड

Pakistan Panda Bond : गंभीर आर्थिक मंदी, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय…

57 minutes ago

This website uses cookies.