थाईलैंड के नोंथाबुरी प्रांत में स्थित एक स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 3 शिक्षकों और 3 छात्रों समेत 6 लोगों की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हुए। शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी ने स्कूल पहुंचने से पहले अपने दादा-दादी की भी हत्या की थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।















