Afghanistan vs Bangladesh: अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की शर्मनाक हार, 2027 वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री पर उठे सवाल

Afghanistan vs Bangladesh: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों बेहद खराब दौर से गुजर रही है। खासकर मेहदी हसन मिराज की खराब फॉर्म ने टीम के लिए चिंता की घंटी बजा दी है। शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में 81 रनों से हार के बाद बांग्लादेश की 2027 वर्ल्ड कप में सीधे खेलने की संभावना और भी कमजोर हो गई है। खराब फॉर्म ने बढ़ाई चिंता हालांकि हाल ही में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन वनडे फॉर्म बेहद निराशाजनक नजर आ रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में भारी हार के बाद, दूसरे मैच में मेहदी हसन मिराज की टीम को 191 रन का आसान लक्ष्य मिला था। मैच के दौरान ऐसा लगा कि बांग्लादेश यह मुकाबला जीत सकता है, लेकिन टीम 99/5 से 109 रन तक सिमट गई और 81 रन से हार गई। अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान ने एकबार फिर कमाल करते हुए पांच विकेट लिए और बांग्लादेश की पारी ध्वस्त कर दी। इस हार के साथ बांग्लादेश को इस सीरीज में 0-2 से पिछड़ना पड़ा। 2027 वर्ल्ड कप डायरेक्ट क्वालीफिकेशन पर खतरा यह हार बांग्लादेश के लिए वर्ल्ड कप 2027 में सीधे क्वालीफाई करने के सपने पर बड़ा धक्का है। 2027 का वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा, जबकि नामीबिया, जिसके पास वनडे दर्जा नहीं है, क्वालीफायर खेलेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नियमों के अनुसार, ICC रैंकिंग में टॉप 8 टीमें और दो होस्ट देश सीधे वर्ल्ड कप में जगह पाएंगी। बाकी 4 टीमें क्वालीफायर में भाग लेंगी। वर्तमान में बांग्लादेश ICC रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। उसके ऊपर वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी टीमें हैं। इंग्लैंड को टच करना मुश्किल नजर आता है, लेकिन वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ने का मौका बचा है। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ इस हार ने उस संभावना को भी कमजोर कर दिया है। बांग्लादेश के लिए भविष्य की राह अब बांग्लादेश के पास केवल 4 मैच बचे हैं और अगर वर्ल्ड कप में सीधे खेलने का सपना सच करना है, तो उन्हें ये सभी मैच जीतने होंगे। साथ ही, अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। यदि भाग्य साथ नहीं दिया, तो मिराज-शांत जैसे खिलाड़ी शायद वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खेलने को मजबूर होंगे। यह पहली बार है जब 1999 के बाद बांग्लादेश को वर्ल्ड कप की सीधी एंट्री पर इस तरह के सवाल उठ रहे हैं। टीम के लिए यह एक गंभीर संकट है, जिसे जल्द सुलझाना होगा।बांग्लादेश क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार से सबक लेकर जल्द अपनी कमजोरियों पर काम करना होगा। 2027 वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने के लिए टीम को बेहतरीन प्रदर्शन के साथ साथ रणनीति में भी सुधार करना होगा। मेहदी हसन मिराज की फॉर्म सुधारना इस दिशा में सबसे बड़ी जरूरत है। Read More  : MP Police Loot Case: मध्य प्रदेश में पुलिस बनी लूटेरों की मंडली! कार से 1.5 करोड़ रुपए लूटे, 10 पुलिसकर्मी निलंबित

Afghanistan vs Bangladesh: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों बेहद खराब दौर से गुजर रही है। खासकर मेहदी हसन मिराज की खराब फॉर्म ने टीम के लिए चिंता की घंटी बजा दी है। शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में 81 रनों से हार के बाद बांग्लादेश की 2027 वर्ल्ड कप में सीधे खेलने की संभावना और भी कमजोर हो गई है।

ads

खराब फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

हालांकि हाल ही में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन वनडे फॉर्म बेहद निराशाजनक नजर आ रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में भारी हार के बाद, दूसरे मैच में मेहदी हसन मिराज की टीम को 191 रन का आसान लक्ष्य मिला था। मैच के दौरान ऐसा लगा कि बांग्लादेश यह मुकाबला जीत सकता है, लेकिन टीम 99/5 से 109 रन तक सिमट गई और 81 रन से हार गई।

Adst

अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान ने एकबार फिर कमाल करते हुए पांच विकेट लिए और बांग्लादेश की पारी ध्वस्त कर दी। इस हार के साथ बांग्लादेश को इस सीरीज में 0-2 से पिछड़ना पड़ा।

2027 वर्ल्ड कप डायरेक्ट क्वालीफिकेशन पर खतरा

यह हार बांग्लादेश के लिए वर्ल्ड कप 2027 में सीधे क्वालीफाई करने के सपने पर बड़ा धक्का है। 2027 का वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा, जबकि नामीबिया, जिसके पास वनडे दर्जा नहीं है, क्वालीफायर खेलेगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नियमों के अनुसार, ICC रैंकिंग में टॉप 8 टीमें और दो होस्ट देश सीधे वर्ल्ड कप में जगह पाएंगी। बाकी 4 टीमें क्वालीफायर में भाग लेंगी।

Adst

वर्तमान में बांग्लादेश ICC रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। उसके ऊपर वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी टीमें हैं। इंग्लैंड को टच करना मुश्किल नजर आता है, लेकिन वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ने का मौका बचा है। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ इस हार ने उस संभावना को भी कमजोर कर दिया है।

बांग्लादेश के लिए भविष्य की राह

अब बांग्लादेश के पास केवल 4 मैच बचे हैं और अगर वर्ल्ड कप में सीधे खेलने का सपना सच करना है, तो उन्हें ये सभी मैच जीतने होंगे। साथ ही, अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। यदि भाग्य साथ नहीं दिया, तो मिराज-शांत जैसे खिलाड़ी शायद वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खेलने को मजबूर होंगे।

यह पहली बार है जब 1999 के बाद बांग्लादेश को वर्ल्ड कप की सीधी एंट्री पर इस तरह के सवाल उठ रहे हैं। टीम के लिए यह एक गंभीर संकट है, जिसे जल्द सुलझाना होगा।बांग्लादेश क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार से सबक लेकर जल्द अपनी कमजोरियों पर काम करना होगा। 2027 वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने के लिए टीम को बेहतरीन प्रदर्शन के साथ साथ रणनीति में भी सुधार करना होगा। मेहदी हसन मिराज की फॉर्म सुधारना इस दिशा में सबसे बड़ी जरूरत है।

Read More  : MP Police Loot Case: मध्य प्रदेश में पुलिस बनी लूटेरों की मंडली! कार से 1.5 करोड़ रुपए लूटे, 10 पुलिसकर्मी निलंबित

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst