Oplus_131072
अंबिकापुर (thetarget365)। सरगुजा जिले के राजमोहनी देवी भवन के पीछे बहुचर्चित शासकीय जमीन घोटाले का मुख्य आरोपी बंसू लोहार ने आज बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे 4 दिन की पुलिस अभिरक्षा में गांधीनगर थाना को सौंपा है।
न्यायालय परिसर में मीडिया से चर्चा के दौरान बंसू लोहार ने करोड़ों की जमीन फर्जीवाड़ा के मामले में एक चर्चित भूमाफिया का नाम भी सार्वजनिक रूप से लिया। उसने दावा किया कि वही व्यक्ति उसके पास आया था। जमीन किसकी थी, किसके नाम पर किया गया उसे कुछ भी नहीं पता। उसे एक रुपये भी नहीं दिया गया है जबकि जो दस्तावेज इस पूरे प्रकरण में सामने आए थे उसमें स्पष्ट है कि बंसू लोहार ने करोड़ों की जमीन बेची है। यदि बंसू लोहार को एक रुपये भी नहीं मिले तो उसके नाम से जारी राशि अथवा चेक कहां गए इसकी भी जांच अब पुलिस आगे करेगी। चार दिनों की पुलिस रिमांड में इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
Anant Singh Retirement: बिहार की राजनीति में 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर मोकामा के…
Trump warning to NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने सख्त तेवरों…
Oscars 2026: सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में अमेरिकी डायरेक्टर पॉल थॉमस…
Ladakh Statehood Demand: लद्दाख के भविष्य और संवैधानिक अधिकारों को लेकर लेह और कारगिल के…
Kawardha Crime : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक 10वीं के छात्र ने अपने ही…
ECI instructions: भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च 2026 को देश के राजनीतिक मानचित्र पर…
This website uses cookies.