उदयपुर @thetarget365 सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र सोनतराई बीट अंतर्गत पंचायत भवन के सामने स्थित महुआ के पेड़ पर रविवार सुबह भालू चढ़ गया है। पेड़ पर भालू के चढ़ने की जानकारी धीरे-धीरे क्षेत्र में फैल गई और लोग इक्कठा होने शुरू हो गए। इसी बीच किसी व्यक्ति द्वारा वन अमला को इसकी सूचना दी गई।
वन अमला को सूचना मिलते ही रेंजर कमलेश राय के नेतृत्व में विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू करते हुए भालू को पेड़ के 30 फीट ऊंचाई से उतारने का प्रयास किया जा रहा है। परंतु अभी तक वन अमला को सफलता नहीं मिल पाई है। 12 लोगों की टीम वन अमला की तथा आधा दर्जन पुलिस के लोग थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।
पंचायत भवन के चारों ओर लोगों की भीड़ की वजह से भालू को रेस्क्यू करने में काफी दिक्कत आ रही है। बार-बार लोगों को समझाइश देने के बाद भी कौतूहल वश देखने डटे हुए हैं।
Yogendra Yadav : स्वराज इंडिया के संस्थापक और प्रसिद्ध राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने हालिया…
Weather Alert : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत सहित देश…
Benefits of Soaked Dates : स्वस्थ जीवनशैली की तलाश में हम अक्सर महंगे सप्लीमेंट्स की…
Adhik Maas 2026 : हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में समय की गणना अत्यंत वैज्ञानिक…
Aaj Ka Rashifal 06 May 2026: आज का दिन ग्रहों की एक नई और ऊर्जावान…
Vat Savitri Vrat 2026 : सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है,…
This website uses cookies.