Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 जशपुर जिले में बाड़ी में टमाटर लगा रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और कई ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर से छुट्टी कर दी गई है।
जानकारी अनुसार शनिवार को जशपुर जिले के बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम कोतमा निवासी सुरजो राम पिता स्व. समल साय 45 वर्ष शाम को सलकाडांड के गजानन्द, चिरान, जगरसाय, उपेन्द्र के साथ घर से एक किलोमीटर दूर गांव के सरपंच रोहित के बाड़ी में टमाटर लगाने के लिए गया था। वहीं पास में महुआ पेड़ में मधुमक्खी का छत्ता है, जिसमें बाज हमला कर दिया। बाज के हमला करने से मधुमक्खियां उग्र हो गईं। मधुमक्खियों के झुंड को देखकर टमाटर लगा रहे ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे, लेकिन सुरजो और गजानन्द मधुमक्खियों से बुरी तरह से घिर गए थे।
मधुमक्खियों के हमले में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को बगीचा स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, यहां से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात 1.55 बजे सुरजो राम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। अन्य ग्रामीण मामूली जख्मी हुए हैं जिन्हें उपचार के बाद सोमवार को छुट्टी दे गई है।
OnePlus Nord 6: स्मार्टफोन की दुनिया में वनप्लस एक बार फिर धमाका करने के लिए…
CG Lab Attendant Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के…
UP Election 2027 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के…
Kanpur Fire : उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर का हृदय कहे जाने वाले और पॉश…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की आहट के बीच राज्य की…
Assam Politics : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में एक चुनावी जनसभा को…
This website uses cookies.