Bengal Political War 2026
Bengal Political War 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में ‘ऑडियो युद्ध’ एक नया मोड़ ले चुका है। शुक्रवार को बरुईपुर में आयोजित अपनी पहली ‘राणा संकल्प सभा’ के दौरान टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी पर जोरदार हमला बोला। सभा के मंच से अभिषेक ने सुवेंदु अधिकारी की एक कथित ऑडियो क्लिप सार्वजनिक की, जिसने राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी है। इस क्लिप के माध्यम से अभिषेक ने भाजपा के ‘हिंदुत्व’ के दावों पर सवाल खड़े किए और इसे केवल चुनावी फायदे का एक साधन बताया।
अभिषेक बनर्जी द्वारा बजाई गई ऑडियो क्लिप में सुवेंदु अधिकारी कथित तौर पर यह कहते सुने जा रहे हैं, “क्या यह सरकार (बंगाल की) चल रही है? इससे बेहतर तो बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की सरकार चल रही है।” सुवेंदु के इस तुलनात्मक बयान को आधार बनाकर अभिषेक ने उन पर जमकर निशाना साधा। अभिषेक ने सवाल किया कि एक तरफ भाजपा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठाती है और दूसरी तरफ उनके नेता उसी प्रशासन की तारीफ कर रहे हैं जहाँ कथित तौर पर हिंदुओं का उत्पीड़न हो रहा है।
अभिषेक बनर्जी ने बांग्लादेश में हाल ही में हुई दीपू दास की निर्मम हत्या का ज़िक्र करते हुए सुवेंदु अधिकारी को घेरा। उन्होंने कहा, “पिछले एक महीने से बांग्लादेश में हिंदुओं की बेरहमी से हत्या की खबरें आ रही हैं। दीपू दास जैसे युवाओं को मार दिया गया। ऐसे में शुवेंदु अधिकारी उन लोगों को ‘सर्टिफिकेट’ दे रहे हैं जिनके नेतृत्व में हिंदुओं पर ज़ुल्म हो रहा है। क्या यही भाजपा का असली हिंदुत्व है?” अभिषेक ने सुवेंदु को चुनौती देते हुए कहा कि यदि यह ऑडियो झूठ है, तो वे उन पर मानहानि का केस करें, ताकि अदालत में ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो सके।
पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं और भाजपा के लिए राह आसान नहीं दिख रही है। पिछले कुछ चुनावों के नतीजे पार्टी की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे हैं। बंगाल भाजपा न केवल आंतरिक कलह से जूझ रही है, बल्कि उसके पास कुशल संगठनकर्ताओं की भी कमी महसूस की जा रही है। जानकारों का मानना है कि ऐसे समय में हिंदुत्व कार्ड खेलना भाजपा की मजबूरी है, लेकिन सुवेंदु अधिकारी द्वारा मोहम्मद यूनुस की तारीफ करना पार्टी के लिए बेहद असहज करने वाली स्थिति पैदा कर गया है।
जहाँ भाजपा एक बार फिर हिंदू मतों के ध्रुवीकरण और ‘हिंदू खतरे में हैं’ के नैरेटिव पर भरोसा कर रही है, वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने विकास कार्यों और ‘बंगाली अस्मिता’ को हथियार बनाकर आगे बढ़ रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अभिषेक बनर्जी ने सुवेंदु के पुराने बयान को सही समय पर उछालकर भाजपा के कोर वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है। फिलहाल, भाजपा खेमे की ओर से इस ऑडियो क्लिप और अभिषेक के आरोपों पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है।
Ali Larijani Killed: ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच जारी भीषण युद्ध के 18वें दिन…
Mojtaba Khamenei News: ईरान के राजनीतिक गलियारों से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है…
Kuldeep Yadav Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों अपनी…
Joe Kent Resignation: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच डोनाल्ड…
LPG Cylinder Raid: छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध व्यावसायिक उपयोग को…
SP MP Chhotelal: भारतीय लोकतंत्र के मंदिर, लोकसभा में अक्सर तीखी बहस और हंगामे की…
This website uses cookies.