छत्तीसगढ़

Bhupesh Baghel Allegation: पूर्व सीएम भूपेश बघेल का हमला: डिजिटल टूलकिट से चल रहा साजिशी अभियान

Bhupesh Baghel Allegation : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर सरकार और भाजपा समर्थकों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि एक ‘डिजिटल सुपारी गैंग’ उनकी और कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए सक्रिय है। बघेल ने कहा कि अखबारों में झूठी खबरें, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई तस्वीरों का दुरुपयोग और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मदद से फैलाया जा रहा झूठ— यह सब एक संगठित साजिश का हिस्सा है।

‘सरकारी पैसों का दुरुपयोग हो रहा

भूपेश बघेल ने लिखा कि यह पूरा खेल सरकार के इशारे पर हो रहा है और इसमें शामिल अधिकारियों व पीआर एजेंसियों के नाम उनके पास पहुंच चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी फंड के राजनीतिक इस्तेमाल का पूरा हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “समय से बड़ा कोई नहीं होता। कमलछाप नौकरशाह और एजेंसियां सब जवाबदेह होंगी।”

राधिका खेड़ा का पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री के आरोपों पर भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बघेल जब मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने अपने खास लोगों को करोड़ों रुपये का फायदा पहुंचाया। राधिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि जन पोर्टल को सरकारी फंड दिया गया, जो कांग्रेस संचार विभाग के दो नेताओं से जुड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि बघेल ने इन पोर्टल्स से स्वयं भी लाभ उठाया।

सोशल मीडिया बना राजनीतिक जंग का मैदान

राज्य की राजनीति अब सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रही, सोशल मीडिया भी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बन चुका है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। विधायक, सांसद और पार्टी के अन्य नेता रोजाना औसतन 5-6 पोस्ट कर रहे हैं, जबकि पार्टी के आधिकारिक अकाउंट्स से प्रतिदिन 15 से 20 पोस्ट साझा किए जा रहे हैं। इन पोस्ट्स में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप, घोटाले और जवाबी दावे शामिल होते हैं।

राजनीति में सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया अब परंपरागत प्रचार तंत्र से अधिक प्रभावशाली हो गया है। हर मुद्दे पर तुरंत प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। नन विवाद, ईडी के छापे और खदान आवंटन से जुड़े मामलों पर भी यही ट्रेंड देखा जा रहा है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी रणनीति के तहत सोशल मीडिया को पूरी तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

भूपेश बघेल और भाजपा के बीच छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नई डिजिटल जंग छिड़ चुकी है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री इसे सुनियोजित साजिश बता रहे हैं, वहीं भाजपा इसे उनके कार्यकाल के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करार दे रही है। चुनाव से पहले ऐसे आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और तेज़ होने की संभावना है।

Read More  : Chhattisgarh Political : छत्तीसगढ़ के मंत्री के खिलाफ फर्जी लेटर-पैड से भेजी गईं 90 शिकायतें, PMO तक पहुंचा मामला

Thetarget365

Recent Posts

Balrampur Opium: करोड़ों की अफीम और कमजोर खुफिया तंत्र.. बलरामपुर में कौन चला रहा है नशे का नेटवर्क?

Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…

7 hours ago

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

11 hours ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

11 hours ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

11 hours ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

12 hours ago

This website uses cookies.