Bhupesh Baghel Attack : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने 33 जिलों में 2 घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान रायपुर में भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आर्थिक नाकेबंदी सफल रही है। यहां विष्णुदेव की सरकार अहमदाबाद से चल रही है। अडाणी के दफ्तर से संचालित हो रही है।
बघेल ने कहा कि सरकार को रमन कार्यकाल में मुख्य सचिव रहे अमन सिंह चला रहे हैं। अमन सिंह और अडाणी मिलकर अहमदाबाद से चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटना चाहते हैं। बस्तर में जंगल कट गए, तमनार में जंगल कट गए। षडयंत्र के तहत जल-जंगल जमीन को लूटा जा रहा है।
दरअसल, 18 जुलाई को भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को भिलाई से ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने गिरफ्तार किया है। ED का आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं। शराब घोटाले से मिले ब्लैक मनी को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया गया। रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने चैतन्य को 22 जुलाई तक ED की 5 दिन की रिमांड पर भेजा है।
कवर्धा में कांग्रेस ने एनएच-30 जाम कर दिया। छिरहा चौक बाईपास पर कांग्रेसियों ने ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात रहा, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता काफी देर तक सड़क पर जमे रहे, जिससे आवाजाही में लोगों को 2 घंटे तक परेशानियां हुई।
Read More : Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चैतन्य बघेल
Bengal BJP Candidate List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)…
Kerala BJP Candidate List: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…
Odisha RS Cross Voting : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राज्यसभा चुनाव के दौरान एक…
Mahasamund Medical College Scam: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार और अनियमितता का…
Salman Khan Battle of Galwan: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान पिछले काफी समय से अपनी…
Anant Singh Retirement: बिहार की राजनीति में 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर मोकामा के…
This website uses cookies.