Thetarget365

भूपेश सरकार का “सी मार्ट” बंद विष्णु सरकार का वाइन शॉप शुरू

अंबिकापुर के सबसे व्यस्ततम व संवेदनशील गांधी चौक पर खुली छत्तीसगढ़ सरकार की प्रीमियम शराब दुकान

अंबिकापुर @thetarget365 शहर के हृदयस्थल गांधी चौक स्थित नगर निगम के “स्वच्छता दीक्षा” भवन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रीमियम वाइन शॉप खोले जाने का निर्णय विवादों में है। जहां एक ओर शासन इसे “राजस्व वृद्धि” और “नियंत्रित शराब वितरण” की दिशा में एक कदम बता रहा है वहीं दूसरी ओर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में इस फैसले को लेकर गहरी नाराजगी है। इस स्थान पर पहले कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा ‘सी-मार्ट’ की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बाज़ार उपलब्ध कराना और स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। अब उसी जगह पर भाजपा सरकार में प्रीमियम शराब दुकान शुरू की गई है, जिससे सरकार की प्राथमिकताओं और नीति बदलावों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

गांधी चौक: एक संवेदनशील और प्रतिष्ठित स्थल

जिस जगह पर यह वाइन शॉप खोली गई है, वह अंबिकापुर का अतिव्यस्त और प्रतिष्ठित क्षेत्र है। दुकान के करीब ही दुर्गा मंदिर, विधायक निवास, सरगुजा संभाग आयुक्त, कई न्यायाधीशों का आवास, एसपी आवास, सर्किट हाउस और जिला एवं सत्र न्यायालय जैसी महत्वपूर्ण संस्थाएं मौजूद हैं। यही नहीं शराबबंदी के लिए आवाज उठाने वाले महात्मा गांधी की प्रतिमा भी सड़क के दूसरी ओर स्थापित है। इसके अलावा एक हिस्से पर मां दुर्गा शक्तिपीठ के साथ शराब दुकान के ठीक सामने एक और मंदिर है। और तो और यहां पार्किंग की भी जगह नहीं है। भीड़ बढ़ने पर इस अति संवेदनशील चौक पर व्यवस्था बिगड़नी तय है।

सी-मार्ट बनाम प्रीमियम वाइन शॉप: नीतिगत बदलाव की बानगी

पूर्व की सरकार द्वारा शुरू किया गया सी-मार्ट (Chhattisgarh Mart) राज्य में स्वदेशी वस्तुओं और महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को बेचने का प्रमुख केंद्र था। इसका उद्देश्य “लोकल फॉर वोकल” की तर्ज़ पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना था। अंबिकापुर के गांधी चौक स्थित सी-मार्ट भी इसी उद्देश्य से स्थापित किया गया था। लोकल फार वोकल को बढ़ावा देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आह्वान कर रहे हैं, बावजूद इसके लोकल फार वोकल के लिए स्थापित सी मार्ट को बंद कर शराब दुकान खोलने के निर्णय को लेकर हर वर्ग के बीच चर्चा हो रही है।

अब उसी भवन में प्रीमियम शराब दुकान शुरू कर देना न सिर्फ नीति में बदलाव को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि स्थानीय उत्पादों और महिला समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा से शासन का ध्यान हट रहा है।

प्रीमियम वाइन शॉप की उपयोगिता: तर्क क्या है?

सरकारी सूत्रों का कहना है कि प्रीमियम वाइन शॉप खोलने का उद्देश्य अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण, राजस्व वृद्धि और शहरों में नियंत्रित वातावरण में शराब उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इन प्रीमियम दुकानों में कथित तौर पर उच्च गुणवत्ता वाली ब्रांडेड शराब, बेहतर रख-रखाव और निगरानी, तथा संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की व्यवस्था भी शामिल है। लेकिन यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि क्या इतनी भीड़-भाड़ और संवेदनशील लोकेशन पर शराब दुकान खोलना एक जिम्मेदार और संवेदनशील निर्णय है?

स्थानीय आवाजें: विरोध जारी

सार्वजनिक स्थानों के साथ सोशल मीडिया पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और मंदिर समिति ने इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा है कि “जिस जगह पर शासन ने पहले सी-मार्ट खोलकर स्थानीय स्वावलंबन को बढ़ावा दिया, अब वहीं पर शराब दुकान खोलना युवाओं को गुमराह करने जैसा है। ये निर्णय सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद असंवेदनशील है।

Read More  : Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने पूछा, भाजपा कब मनाएगी अघोषित आपातकाल का दिन

thetarget365

Recent Posts

Balrampur Opium: करोड़ों की अफीम और कमजोर खुफिया तंत्र.. बलरामपुर में कौन चला रहा है नशे का नेटवर्क?

Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…

7 hours ago

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

11 hours ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

11 hours ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

11 hours ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

12 hours ago

This website uses cookies.