उदयपुर @thetarget365 : सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के रामगढ़ पुटा बिट में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आज रविवार को कब्जाधारी द्वारा बनाए जा रहे मकान पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई उदयपुर वन परिक्षेत्र के वन कर्मियों की मौजूदगी में की गई।
जानकारी अनुसार, उदयपुर निवासी बैगा यादव ने रामगढ़ से लगे ग्राम मृगाडांड रोड किनारे अतिक्रमण कर पहले गाय-भैंस बांधने के लिए स्थान तैयार किया और फिर धीरे-धीरे वहां मकान का निर्माण शुरू कर दिया। वन विभाग को इसकी सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आज मौके पर बुलडोजर भेजकर अतिक्रमण हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान कब्जाधारी द्वारा वहां जमा की गई लकड़ियों को भी जब्त कर लिया गया और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की गई। साथ ही, उसे सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में वह दोबारा इस तरह का अवैध कब्जा न करे।
इस अभियान में रामबिलास सिंह, सहीश कुमार सारथी, राजेश रजवाड़े, विष्णु सिंह समेत वन विभाग के दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह के अवैध कब्जों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Opium Trap In Raigarh: छत्तीसगढ़ में दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले से…
Tonk Crime News: राजस्थान के टोंक जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात…
Rupee vs Dollar: वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी उछाल…
Hormuz Strait Crisis: मध्य पूर्व में इज़राइल और ईरान के बीच गहराता सैन्य संघर्ष अब…
JPSC Recruitment 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने का…
Meta Creator Program: सोशल मीडिया की डिजिटल दुनिया अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह…
This website uses cookies.