छत्तीसगढ़

BIG ब्रेकिंग : बीजापुर में बड़ी मुठभेड़ के बीच IED की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान घायल

बीजापुर@thetarget365 : बीजापुर जिले में IED के चपेट में आने से DRG का एक जवान घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि, जवान गलगम से कर्रेगुट्टा पहाड़ी की तरफ़ जा रहे थे तभी सर्चिंग के दौरान एक जवान IED की चपेट में आ गया, जिससे उसके पैरों में चोट आई है। फिलहाल, गलगम CRPF कैम्प में जवान का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हेलीकॉप्टर से बीजापुर लाने की ख़बर सामने आई है।

बता दें कि, पांच दिनों से नक्सल अभियान जारी है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में हजारों जवान शामिल है। भीषण गर्मी के चलते जवानों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है, जिसके कारण बीते शुक्रवार 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए हैं। सभी बीमार जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से तेलंगाना के अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जवानों ने अब तक लगभग 5 नक्सलियों को मार गिराया है। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान नक्सलियों द्वारा बड़े स्तर पर लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को देखते हुए सुरक्षा बल बेहद सतर्कता से आगे बढ़ रहे हैं। अब तक 100 से अधिक आईईडी मिलने की बात सामने आई है, जिन्हें जवानों को निशाना बनाने के मकसद से बिछाया गया था। फिलहाल इलाके में बारूदी सुरंगों को हटाने का काम जारी है। ऑपरेशन का सेंटर पॉइंट करेगुट्टा पहाड़ है। यह तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है। खुफिया जानकारी के अनुसार, इस इलाके में माओवादियों के कई शीर्ष कमांडर और कैडर मौजूद हैं। सुरक्षा बलों ने ड्रोन और सैटेलाइट के जरिए इलाके पर लगातार निगरानी रखी हुई है।

Recent Posts

UPPSC 2026 Recruitment : यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, योगी का बड़ा ऐलान, खुलेंगे सरकारी नौकरी के द्वार।

UPPSC 2026 Recruitment : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के…

17 minutes ago

Rajasthan Royals Sale : स्टील किंग मित्तल और पूनावाला की एंट्री, क्या अब बदल जाएगी रॉयल्स की किस्मत?

Rajasthan Royals Sale :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाजार में एक ऐसी खबर आई…

21 minutes ago

Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा प्रहार, 5.39 करोड़ की संपत्ति जब्त, कारोबारियों के घर मिला 3kg सोना

Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की…

27 minutes ago

IMD Heatwave Alert : क्या मई में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड? आईएमडी की नई चेतावनी ने डराया

IMD Heatwave Alert :  अप्रैल की भीषण गर्मी झेलने के बाद मई की शुरुआत में…

33 minutes ago

Sadbhav Yatra : निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा, चंपारण से जेडीयू की नई सियासी पारी का आगाज

Sadbhav Yatra : बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए पूर्व…

1 hour ago

West Bengal Elections Results : ईवीएम के साथ खेल का डर! शुभेंदु के आरोपों ने बंगाल में मचाया हड़कंप

West Bengal Elections Results : पश्चिम बंगाल में 4 मई 2026 को होने वाली विधानसभा…

1 hour ago

This website uses cookies.