छत्तीसगढ़

ढाबे की आड़ में डीजल चोरी का बड़ा खेल बेनकाब, 950 लीटर डीजल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Surajpur News : सूरजपुर जिले में अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने डीजल चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना प्रतापपुर पुलिस ने ग्राम दुरती स्थित अन्नपूर्णा ढाबा में देर रात रेड कार्रवाई कर करीब 950 लीटर चोरी का डीजल, दो टैंकर और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। मामले में ढाबा संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक टैंकर चालक फरार बताया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम दुरती स्थित अन्नपूर्णा ढाबा का संचालक रविकांत यादव अपने साथियों के साथ मिलकर टैंकरों से अवैध रूप से डीजल निकाल रहा है। सूचना के अनुसार भारतीय पेट्रोलियम कंपनी का डीजल लेकर उड़ीसा जा रहे दो टैंकरों को ढाबे के सामने खड़ा कर उनमें से एक टैंकर का लॉक नोजल काटकर पाइप के जरिए डीजल निकाला जा रहा था।

ढाबे के पीछे कमरे में मिला भारी मात्रा में डीजल

सूचना मिलते ही थाना प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गवाहों की मौजूदगी में रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ढाबे के पीछे बने कमरे से 200-200 लीटर क्षमता वाले 4 ड्रम, कई प्लास्टिक जरिकेन तथा कुल 950 लीटर डीजल बरामद किया गया। जब्त डीजल की कीमत करीब 93 हजार 100 रुपये बताई गई है।

कटिंग मशीन, पाइप और उपकरण भी जब्त

पुलिस ने मौके से डीजल चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें लोहे की छड़, प्लास्टिक पाइप, डीजल मापने का पात्र, कंटेनर में लगने वाले लोहे के कम्पाट तथा एक कटिंग मशीन शामिल है। इसके अलावा दो टैंकर वाहन और एक काले रंग की स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है।

यूपी, बंगाल और दूसरे राज्यों से जुड़े आरोपी

मामले में गिरफ्तार आरोपियों में रविकांत कुमार यादव, निवासी चंदौली (उत्तर प्रदेश) और सलीम रहमान खान, निवासी कोलकाता (पश्चिम बंगाल) शामिल है। वहीं दूसरे टैंकर का चालक सलमान फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 316(3), 316(5) और 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रतापपुर नरेन्द्र सिंह, एएसआई राजेश यादव, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौबे, आरक्षक नौशाद और जयप्रकाश पन्ना की सक्रिय भूमिका रही।

thetarget365

Recent Posts

Kapil Sharma House Firing : अमृतसर में कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग, कनाडा कैफे के बाद पंजाब में दहशत

Kapil Sharma House Firing : पंजाब के अमृतसर से एक बेहद चौंकाने वाली और डराने…

5 minutes ago

Ambikapur News : रीवा घटना के बाद जैन समाज में आक्रोश, संतों की सुरक्षा हेतु पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Ambikapur News : रीवा में विहाररत जैन आर्यिका माताजी के साथ हुई दर्दनाक घटना के…

36 minutes ago

Twisha Sharma Death Case : तलाकशुदा बेटी वाली टिप्पणी पर अदालत में बढ़ी बहस, मामला बना चर्चा का केंद्र

Twisha Sharma Death Case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित और बेहद हाई-प्रोफाइल…

4 hours ago

Assam UCC Bill : असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश, ऐसा करने वाला तीसरा राज्य बनेगा

Assam UCC Bill : उत्तर-पूर्वी राज्य असम की राजनीति और सामाजिक ढांचे में आज एक…

4 hours ago

Premanand Maharaj : वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, एकांतवास के बीच की बड़ी अपील

Premanand Maharaj : श्री वृंदावन धाम के प्रख्यात संत श्रद्धेय प्रेमानंद महाराज ने अपने करोड़ों…

4 hours ago

Shimla Traffic : उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का प्रकोप, पहाड़ों पर उमड़ा सैलानियों का भारी महाजाम

Shimla Traffic : वर्तमान समय में देश के मैदानी राज्यों में हाड़ कंपाने वाली गर्मी…

4 hours ago

This website uses cookies.