Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की इच्छा है कि कांग्रेस का नेतृत्व भूपेश बघेल करें और आने वाले समय में भी यही नेतृत्व जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगली राजनीतिक लड़ाई भाजपा की सरकार के कुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के खिलाफ है और यह ताकत केवल भूपेश बघेल में ही है।
रविंद्र चौबे के इस बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (PCC) दीपक बैज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रविंद्र चौबे कांग्रेस के वरिष्ठ और महाज्ञानी नेता हैं। अगर यह बयान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से दिया है, तो इसे उनकी निजी राय माना जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ किया है कि पार्टी कलेक्टिव लीडरशिप के साथ ही जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ेगी और दोबारा सरकार बनाने का प्रयास करेगी।
वहीं, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता दोनों ही कांग्रेस से दूर हो चुके हैं। नेता केवल अपना अस्तित्व बचाने में लगे हुए हैं और कांग्रेस अब धरातल खो चुकी है। उनके मुताबिक, पार्टी का भविष्य खतरे में है।
23 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया गया, जो रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा था। इसी दौरान पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कांग्रेस के लिए भूपेश बघेल के संघर्ष की चर्चा की। उन्होंने बताया कि 2018 में छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में भूपेश बघेल की अहम भूमिका रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के साथ भूपेश बघेल ने मजबूती से पार्टी का नेतृत्व किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आवाज उठाने वाले एकमात्र नेता भूपेश बघेल ही हैं।
रविंद्र चौबे ने बताया कि मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाने के कारण भूपेश बघेल को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें और उनके परिवार को ED, CBI और इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई के जरिए लगातार तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ED को यह समझ लेना चाहिए कि भूपेश बघेल किसी भी तरह के दबाव या धमकी से डरने वाले नेता नहीं हैं।
रविंद्र चौबे ने जोर देकर कहा, “ED वाले भी सुन लें, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता भूपेश बघेल शेर हैं, जो डरने वाला नहीं है। भूपेश बघेल के समर्थक भी कभी डरेंगे नहीं।”रविंद्र चौबे के इस बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। पार्टी के अंदरूनी समीकरण और आगामी चुनाव की रणनीतियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े शब्द कांग्रेस की कमजोर होती स्थिति का भी संकेत देते हैं। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूपेश बघेल की भूमिका और कांग्रेस की स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Read More : Raipur Murder : रायपुर और बिलासपुर में बोरियों में मिली दो लाशें, हत्या की आशंका
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
Bijapur Pota Cabin News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक और शर्मनाक…
This website uses cookies.