छत्तीसगढ़

Naxal surrenders : दंतेवाड़ा में बड़ी सफलता, 8 लाख की इनामी महिला नक्सली समेत 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Naxal surrenders: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान को मंगलवार को एक और बड़ी सफलता मिली। आठ लाख की इनामी महिला नक्सली चंद्रना सहित 12 नक्सलियों ने एसपी गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वालों में चार महिला नक्सली भी शामिल हैं।

320 नक्सली अब तक इनामी सूची में से सरेंडर कर चुके

सरकार की पुनर्वास नीति और अभियान की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 1005 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिनमें से 205 पर इनाम घोषित था। यह सरकार के दृढ़ नक्सल विरोधी अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

सरेंडर किए गए 12 नक्सलियों में से 8 पर था इनाम

सरेंडर करने वाले 12 नक्सलियों में से 8 पर इनाम घोषित था। चंद्रना गंगालूर डिवीजन की अध्यक्ष थी, जिस पर 8 लाख का इनाम था। वहीं, अमित उर्फ हिंगा बारसा, डीकेएसएम कंपनी नंबर 10 का सदस्य था और उस पर भी 8 लाख का इनाम था। अरुणा पर 5 लाख, देवा कवासी पर 3 लाख, राजेश मड़काम पर 2 लाख और पायके ओयाम पर 1 लाख रुपये का इनाम था। महेश लेकाम और राजू करटाम पर 50-50 हजार का इनाम था।

मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत

गृह मंत्रालय द्वारा नक्सलवाद पर नियंत्रण के लिए मार्च 2026 तक पूरे देश को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अब तक हजारों नक्सली आत्मसमर्पण और गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

नारायणपुर में भी 6 नक्सली गिरफ्तार

मंगलवार को ही नारायणपुर जिले में पुलिस को एक और सफलता मिली, जहां 4 पुरुष और 2 महिला नक्सलियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला नक्सली कुतुल एलओएस से जुड़ी थीं। पुलिस ने उनके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की है।

खतरनाक हथियार बरामद

नारायणपुर पुलिस ने दो महिला नक्सलियों—पारो हपका और सुनीता उर्फ संगीता मंडावी को गिरफ्तार किया। पारो हपका के पास से एक 12 बोर बीजीएल लॉन्चर, दो बीजीएल बम बरामद किए गए। वहीं संगीता मंडावी से एक टिफिन बम, डेटोनेटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। सुरक्षाबलों की सख्त कार्रवाई, सरकार की पुनर्वास नीति और स्थानीय जनसमर्थन की बदौलत नक्सलियों में आत्मसमर्पण की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इस बदलते माहौल से बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं।

Read More  : Chhattisgarh liquor scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, एसीबी की पांचवीं चार्जशीट से खुलासा: घोटाले की रकम में 1100 करोड़ की बढ़ोतरी

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Ambikapur Land Mafia : अंबिकापुर में भू-माफियाओं पर चला प्रशासन का डंडा, रिंगबांध तालाब से अवैध कब्जा हटाना शुरू

Ambikapur Land Mafia : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में बस स्टैंड के पास स्थित ऐतिहासिक…

28 minutes ago

WB Elections : सुप्रीम कोर्ट से टीएमसी को बड़ा झटका, काउंटिंग सुपरवाइजरों की नियुक्ति पर हस्तक्षेप से इनकार

WB Elections : पश्चिम बंगाल में मतगणना (Counting) की प्रक्रिया और निष्पक्षता को लेकर सत्ताधारी…

31 minutes ago

Balcony Gardening Tips : बाजार की महंगी भिंडी को कहें बाय-बाय, बालकनी में उगाने का यह जादुई तरीका जानें

Balcony Gardening Tips : भारतीय व्यंजनों में भिंडी का एक विशेष स्थान है। चाहे मसालेदार…

46 minutes ago

Viral Video : शादी में ड्रोन से शूटिंग कर रहा था फोटोग्राफर, चाचा ने बंदूक तानकर कर दिया खेल

Viral Video : आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग…

51 minutes ago

Anemia in Children : सुस्ती और पीलापन है खतरे की घंटी, बच्चों में खून की कमी का सच

Anemia in Children : आज के दौर में छोटे बच्चों में खून की कमी यानी…

58 minutes ago

Puja Room Vastu : घर की पूजा और मंदिर के दर्शन, आपके जीवन पर कैसे होता है अलग असर?

Puja Room Vastu : अक्सर भक्तों के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि…

1 hour ago

This website uses cookies.