छत्तीसगढ़

Chhattisgarh liquor scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, एसीबी की पांचवीं चार्जशीट से खुलासा: घोटाले की रकम में 1100 करोड़ की बढ़ोतरी

Chhattisgarh liquor scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में नया मोड़ सामने आया है। एसीबी और ईओडब्ल्यू द्वारा की गई जांच में घोटाले की राशि बढ़कर 3200 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसे लगभग 2100 करोड़ रुपये का बताया था। 7 जुलाई को पेश की गई पांचवीं पूरक चार्जशीट के बाद यह खुलासा हुआ। एसीबी के अधिवक्ता मिथिलेश वर्मा ने बताया कि अभी जांच प्रक्रिया जारी है और इसके पूरा होने तक घोटाले की रकम में और वृद्धि हो सकती है। यह दर्शाता है कि यह आर्थिक अपराध अनुमान से कहीं ज्यादा बड़ा है।

28 अधिकारियों पर आरोप

एसीबी और ईओडब्ल्यू ने जांच में तत्कालीन आबकारी विभाग के 28 अधिकारियों को संदिग्ध मानते हुए आरोपित किया है। हालांकि, भाजपा नेता और अधिवक्ता नरेश गुप्ता ने जांच एजेंसी की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं और कहा कि सरकार की मंशा दोषियों को सज़ा दिलाने की थी, लेकिन कुछ लोग इस प्रक्रिया को बाधित कर रहे हैं।

मंत्री, अफसर, व्यापारी सब शामिल

जांच एजेंसियों के अनुसार, शराब घोटाला 2018 से 2023 के बीच हुआ। इसमें नेता, अधिकारी और व्यापारी—सभी शामिल थे। घोटालेबाजों ने कमीशनखोरी के लिए आबकारी नीति में बदलाव कर एफएल-10ए लाइसेंस लागू करवाया ताकि शराब कंपनियां सीधे दुकान तक शराब सप्लाई कर सकें। नकली होलोग्राम लगाकर भी शराब की बिक्री की गई।

कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जांच एजेंसियां बीजेपी के इशारे पर काम कर रही हैं। पहले ईडी ने पांच साल में 2000 करोड़ का घोटाला बताया, अब एसीबी इसे 3200 करोड़ कह रही है। उन्होंने पूछा कि इन वर्षों में क्या आबकारी विभाग से कोई राजस्व मिला भी या नहीं। कांग्रेस इसे बदनाम करने की साजिश बता रही है।

बीजेपी का आरोप: कांग्रेस भवन में लगा घोटाले का पैसा

भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में एक संगठित आर्थिक अपराध हुआ। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पहले से जेल में हैं और कई अधिकारियों के खिलाफ चालान दायर किया जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि घोटाले की राशि कांग्रेस भवन तक बनाने में खर्च की गई।

राजनीतिक गरमाहट बढ़ी, घोटाले की आंच में और कौन झुलसेगा?

3200 करोड़ के घोटाले की जांच अभी जारी है और यह देखना बाकी है कि इसमें और कितने नेता, अधिकारी और कारोबारी शामिल पाए जाएंगे। लेकिन इतना तय है कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में शराब घोटाले को लेकर गर्मी फिर तेज हो गई है।

Read More  : Chhattisgarh awarded Delhi : नई दिल्ली में सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री के सचिव ने लिया पुरस्कार

Thetarget365

Recent Posts

Bengal Election Results 2026 : ममता के 14 मंत्रियों को करना पड़ा हार का सामना, बीजेपी की सुनामी में ढहे दिग्गज

Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने तृणमूल कांग्रेस…

5 minutes ago

West Bengal Election Results 2026 : बंगाल में खिला कमल, ममता के पूर्व सिपहसालार शुभेंदु अधिकारी ने ढाया दीदी का किला

West Bengal Election Results 2026 :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक परिणामों ने…

48 minutes ago

Thalapathy Vijay : रजनी-कमल जो नहीं कर सके, विजय ने कैसे किया? जानें टीवीके की जीत का राज

Thalapathy Vijay :  तमिलनाडु की सियासत ने साल 2026 में एक ऐसा मोड़ लिया है…

1 hour ago

Mamata Banerjee Defeat Reasons: आखिर क्यों ढह गया दीदी का अभेद्य किला? जानें 2026 के हार के मुख्य कारण

Mamata Banerjee Defeat Reasons:  पश्चिम बंगाल की सियासत में पिछले डेढ़ दशक से निर्विवाद नेता…

2 hours ago

TN Election Result : हार की अफवाह और जान पर आफत, विजय के फैन ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?

TN Election Result :  तमिल सिनेमा के बेताज बादशाह 'थलपति' विजय ने करीब 36 वर्षों…

2 hours ago

Kerala Election Results 2026: 10 साल बाद केरल में कांग्रेस की वापसी, कैसे गांधी परिवार बना गेमचेंजर?

Kerala Election Results 2026:  दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण राज्य केरल की राजनीति में एक बड़ा…

2 hours ago

This website uses cookies.