Abujhmad Maoist weapons: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नारायणपुर जिले के घने अबूझमाड़ के जंगलों में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने 300 से अधिक अत्याधुनिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। मुठभेड़ के बाद माओवादी घायल अवस्था में भाग निकले, जबकि मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए।

मुठभेड़ की पूरी जानकारी
घटना थाना कोहकामेटा क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी और जंगलों में हुई, जहां माओवादी कैडर सुरक्षाबलों पर हमला करने और हथियार लूटने की नीयत से फायरिंग करने लगे। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र की गहन सर्चिंग के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री
सुरक्षाबलों ने मौके से जिन घातक हथियारों और विस्फोटकों को बरामद किया है, उनमें शामिल हैं:

1 लाइट मशीन गन (एलएमजी) मैग्जीन सहित
1 मोर्टार (51 मिमी)
1 असाल्ट राइफल (त्रिची एके-47)
1 एसएलआर (सेल्फ लोडिंग राइफल)
1 इंसास राइफल मैग्जीन सहित
1 स्टेन गन मैग्जीन सहित
2 9 मिमी पिस्टल
2 देशी कट्टा
10 राउंड 315 बोर के जिंदा कारतूस
8 बीजीएल लांचर
4 303 राइफल
4 12 बोर बंदूक
8 12 बोर बैरल
49 भरमार बंदूक
23 बड़े बीजीएल सेल, 63 मध्यम, 14 छोटे बीजीएल
8 देशी हैंड ग्रेनेड
1 स्टैंडर्ड हैंड ग्रेनेड
8 तीर बम ब्रोकन
2 बंडल कार्डेक्स वायर
141 बंडल सेफ्टी फ्यूज
कई डेटोनेटर, वायर, बैटरी और दैनिक उपयोगी सामग्री
ऑपरेशन की रणनीति और सफलता
आईजीपी सुंदरराज पी. ने जानकारी दी कि यह संयुक्त अभियान 24 अगस्त से डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड), एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और आईटीबीपी (इंडियन तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) की टीमों द्वारा चलाया जा रहा था। मूसलधार बारिश और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षाबलों ने कसोड़, कुमुराडी, माड़ोड़ा, खोड़पार और गट्टाकाल क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।
माओवादी संगठन को बड़ा झटका
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई माओवादियों के लिए बड़ा मनोवैज्ञानिक और सामरिक झटका है। 2025 में अब तक की गई लगातार कार्रवाइयों से माओवादी संगठन कमजोर हुआ है और आत्मसमर्पण के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है।
अबूझमाड़ के इस ऑपरेशन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां माओवाद मुक्त बस्तर के लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रही हैं। सुरक्षाबलों की सतर्कता और साहस के चलते माओवादियों का दबदबा अब सीमित होता जा रहा है।
Read More : CM Sai Returns India: विदेश दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत











