Bihar Chunav Result 2025: राज्यके 38 जिलों में कुल 46 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्रोटोकॉल लागू किया है। भास्कर के 400 से अधिक रिपोर्टर जमीनी स्तर से लगातार लाइव अपडेट देंगे, जिससे मतदाताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को हर बदलाव की जानकारी मिलेगी। मतगणना के दौरान किसी भी संभावित तनाव या अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क हैं।
Bihar Chunav Result 2025: वाटर कैनन और अतिरिक्त फोर्स की तैनाती
बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनती दिख रही है। NDA 182 सीटों पर और महागठबंधन 56 सीटों पर आगे चल रही है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज रुझानों में किसी भी सीट पर लीड करती नहीं दिख रही है। वही निर्दलीय समेत अन्य 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं।मोतिहारी में काउंटिंग सेंटर के बाहर वाटर कैनन लगाई गई है। पटना में सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सभी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।मोतिहारी में काउंटिंग सेंटर के बाहर वाटर कैनन तैनात किए गए हैं। वहीं पटना में मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा कई स्तरों तक बढ़ा दी गई है। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बल, और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास घेरा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बना रहा है।
Bihar Chunav Result 2025: सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती
मतगणना की तय प्रक्रिया के अनुसार शुरुआत पोस्टल बैलेट से होगी। सुबह शुरुआत में डाक मतपत्रों की गिनती होगी, जिसे 8:30 बजे तक पूरा करने की तैयारी की गई है। इसके बाद EVM का सील खोलकर गिनती शुरू की जाएगी। जैसे ही पहले कुछ राउंड पूरे होंगे, शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे और राजनीतिक तापमान बढ़ने लगेगा।
ए शुरुआती रुझान
खुला कांग्रेस का खाता, देखें बिहार के रुझान
बीजेपी- 9
जेडीयू- 2
एलजेपी-
अन्य- 2
कांग्रेस- 1
आरजेडी- 1
प्रशांत किशोर- 3
तेजप्रताप- 0
पशुपति पारस- 0
अन्य- 0
: विश्वनाथ कुमार सिंह ने किया तेजस्वी सरकार आने का दावा
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले, राजद नेता विश्वनाथ कुमार सिंह ने कहा, “सबका समर्थन मिल रहा है और बिहार में बदलाव की भावना है और तेजस्वी की सरकार आ रही है.”
14 टेबल पर एक साथ गिनती
प्रत्येक काउंटिंग सेंटर पर एक राउंड में 14 EVM की गिनती होगी।मतगणना अधिकारियों के अनुसार, हर मतगणना केंद्र पर 14 टेबलें लगाई गई हैं ताकि गिनती तेजी से और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़े। उम्मीद है कि सबसे पहला औपचारिक परिणाम बरबीघा विधानसभा सीट का आएगा, जो शुरुआत से ही चुनावी उत्सुकता का केंद्र बना हुआ है।
दोपहर तक 2,616 उम्मीदवारों की किस्मत साफ
बिहार की सियासी करिश्माई हस्तियों का भविष्य आज तय होगा।चुनाव आयोग के अनुमान के अनुसार दोपहर तक अधिकांश सीटों—कुल 2,616 उम्मीदवारों—की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इनमें नीतीश सरकार के 29 मंत्री और अनंत सिंह सहित 15 से अधिक बाहुबली नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है।
2020 की तुलना में करीब 10% अधिक मतदान
चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए और कुल 67.10% मतदान दर्ज हुआ। यह 2020 विधानसभा चुनाव की तुलना में लगभग 10% अधिक है, जो दर्शाता है कि जनता ने इस बार बड़े पैमाने पर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी दर्ज कराई है।मतगणना शुरू होने के साथ ही बिहार की राजनीति में उथल-पुथल तेज हो जाएगी। शुरुआती रुझान, फिर औपचारिक नतीजे और आखिरकार सरकार किसकी बनेगी—यह सब आज तय हो जाएगा। बिहार की जनता की उम्मीदें, नेताओं की प्रतिद्वंद्विता और विकास के वादों पर आधारित यह चुनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।