Dularchand Murder Case:मोकामा में आरजेडी नेता दुलारचंद यादव हत्याकांड में शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई हुई। पटना पुलिस ने बाहुबली और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को उनके बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित बेढ़ना गांव के कारगिल चौक स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में की गई, जिसमें 150 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस का काफिला आधी रात को अनंत सिंह के घर पहुंचा और इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पटना लाया गया। गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ छह गाड़ियां थीं। उस समय अनंत सिंह सफेद पैंट-शर्ट और चश्मे में नजर आए। दिनभर वे अपने समर्थकों के साथ मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे।
30 अक्टूबर को जनसुराज पार्टी के प्रचार के दौरान RJD नेता दुलारचंद यादव (76) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अनंत सिंह का नाम सामने आने के बाद FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच तेज की और अब गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
जनसुराज पार्टी के मोकामा से उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने कहा “यह एक सही कदम है, लेकिन अगर पुलिस पहले ही कार्रवाई करती तो बेहतर होता। FIR दर्ज होते ही गिरफ्तारी हो जानी चाहिए थी। अब उम्मीद है कि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी होगी।”
गिरफ्तारी के बाद पटना DM डॉ. त्यागराजन एस.एम. और SSP कार्तिकेय शर्मा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मोकामा की घटना को बेहद गंभीरता से लिया गया है और आदर्श आचार संहिता के तहत हर नियम का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
DM ने बताया कि—
सभी वैध हथियार जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
हर विधानसभा क्षेत्र में 50 से अधिक चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।
CAPF जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है।
अवैध हथियारों की जब्ती के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या के वक्त अनंत सिंह मौके पर मौजूद थे। अब इस आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी असामाजिक तत्व को कानून तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Read More : Daily Horoscope: राशिफल 2 नवंबर: नई डील और भाग्य का साथ, किन राशियों को होगा फायदा?
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बज चुका है और कोलकाता नाइट…
Tulsi Gabbard Warning: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर…
UAE Eid ul Fitr 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस वर्ष ईद उल फितर…
X Services Down: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी और एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म…
Shivam Dube Train Journey: न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर टी20 वर्ल्ड…
Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…
This website uses cookies.