Bihar Politics : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि को दोगुना कर दिया है। अब इन स्वास्थ्यकर्मियों को हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे। हालांकि, सीएम के इस फैसले के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस फैसले को लेकर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि जब वह स्वास्थ्य मंत्री थे, तब उन्होंने ही आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की थी। उनके मुताबिक यह योजना अंतिम चरण में थी, लेकिन सरकार ने ‘पलटी’ मार ली। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार ने इस योजना पर दो साल तक कोई कार्रवाई नहीं की और अब चुनावी मजबूरी में इसे लागू किया जा रहा है।
तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ प्रोत्साहन राशि देकर दिखावा कर रही है, जबकि असली जरूरत है कि आशा और ममता कार्यकर्ताओं को नियमित मानदेय दिया जाए। उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह इन सभी कार्यकर्ताओं को मानदेय पर रखेंगे। साथ ही उन्होंने मांग की कि आंगनवाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं और रसोइयों के मानदेय में भी वृद्धि की जाए।
तेजस्वी ने कहा कि उनके 17 महीने के छोटे से कार्यकाल में ही उन्होंने विकास मित्र, शिक्षा मित्र, टोला सेवक, तालीमी मरकज और पंचायती राज जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया था। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी की घोषणाओं और नीतियों से डरकर नीतीश सरकार आज नकल करने पर मजबूर हो रही है।
तेजस्वी यादव ने सीधा तंज कसते हुए कहा, “20 साल तक क्या ये मूंगफली छील रहे थे?” उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार की अब घबराहट साफ दिख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जो नेता और मंत्री पहले उनकी योजनाओं का मजाक उड़ाते थे, वही आज सत्ता छिनती देख उनके वादों की नकल कर रहे हैं।
बिहार में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। आशा और ममता कार्यकर्ताओं की राशि बढ़ाने का फैसला जहां सरकार के लिए एक राजनीतिक दांव है, वहीं विपक्ष इसे अपनी उपलब्धियों की चोरी बता रहा है। अब देखना होगा कि जनता किसके दावों पर भरोसा जताती है।
Read More : Tsunami science : क्यों बार-बार कांप रही धरती? जानिए ‘सुनामी’ शब्द का मतलब, उत्पत्ति और इसके पीछे का विज्ञान
Qin Shi Huang Tomb : चीन की धरती के नीचे एक ऐसा विशाल और भव्य…
Singapore Open 2026 : सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स इवेंट से…
Abhishek Banerjee Attack : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव…
Delhi Building Collapse : राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर…
Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी प्रशासनिक…
China Nuclear Expansion : चीन अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता को मजबूत…
This website uses cookies.