राष्ट्रीय

Bihar Elections 2025: बिहार महागठबंधन में दिखा एकजुटता का संदेश, तेजस्वी बन सकते हैं CM फेस, राहुल गांधी संग करेंगे प्रचार की शुरुआत

Bihar Elections 2025:  बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन (INDIA Block) ने एकजुटता और मजबूती का संदेश देने की तैयारी कर ली है। गुरुवार को पटना में होने वाली साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन दलों के बीच सभी मतभेदों को दरकिनार करते हुए ‘ऑल इज वेल’ का संदेश दिया जाएगा। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी संकेत मिल सकता है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाएगा।

कांग्रेस को तेजस्वी पर नहीं आपत्ति

महागठबंधन में प्रमुख दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) लंबे समय से तेजस्वी यादव को सीएम फेस बनाने की मांग कर रही है। इस पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक आपत्ति नहीं जताई गई है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि “तेजस्वी को सीएम चेहरा बनाना हमारी प्राथमिकता नहीं है, लेकिन अगर RJD की ओर से यह शर्त रखी जाती है, तो हमें ऐतराज भी नहीं है।”कांग्रेस मानती है कि चूंकि बिहार में RJD सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए तेजस्वी का चेहरा आगे आना स्वाभाविक है।

पार्टी में दो धड़े, लेकिन बन सकती है सहमति

हालांकि कांग्रेस के भीतर इस मुद्दे पर मतभेद हैं। एक ओर जहां पार्टी प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और महागठबंधन में शामिल पप्पू यादव जैसे नेता किसी एक सीएम चेहरे के पक्ष में नहीं हैं, वहीं कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह तेजस्वी यादव के नाम पर खुलकर समर्थन दे चुके हैं।सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जल्द ही एक संयुक्त जनसभा के जरिए प्रचार अभियान की शुरुआत हो सकती है। इससे पहले गठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकजुटता का प्रदर्शन होगा और ‘फ्रेंडली फाइट’ वाले सीटों पर भी सहमति बनने के संकेत हैं।

पप्पू यादव की राय: राहुल को बनाएं चेहरा

महागठबंधन के सहयोगी और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी के सीएम फेस बनने पर ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा,“जनता बदलाव चाहती है, लेकिन चुनाव किसी एक चेहरे पर नहीं लड़ा जाना चाहिए। राहुल गांधी जैसे बड़े नेता को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा जाए तो दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग का मजबूत समर्थन मिलेगा।”उन्होंने यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद होना चाहिए, न कि उससे पहले।बिहार में महागठबंधन ने यह संकेत दे दिया है कि अंदरूनी मतभेदों को दरकिनार कर वे एकजुट होकर NDA को टक्कर देने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने पर अंतिम मुहर लग सकती है, वहीं राहुल गांधी के साथ साझा प्रचार से राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश होगी।

Read More : Teji Kahlon Shot : कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर फायरिंग, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

Thetarget365

Recent Posts

Parliament Weekend Working: क्या शनिवार-रविवार को भी चलेगी संसद? सरकार ने विपक्षी दलों को दिया बड़ा अल्टीमेटम

Parliament Weekend Working: संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग इन दिनों काफी गहमागहमी के…

26 minutes ago

Abrar Ahmed Controversy: अनिरुद्धाचार्य ने लगाई काव्या मारन को फटकार, क्या अबरार अहमद की वजह से डूबेगी साख?

Abrar Ahmed Controversy:  काव्या मारन की मिल्कियत वाली टीम 'सनराइजर्स लीड्स' द्वारा 'द हंड्रेड' लीग…

29 minutes ago

Sanjay Raut Attack: खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरने की तैयारी, राउत ने दी सरकार को चेतावनी

Sanjay Raut Attack: शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने गैस सिलेंडर…

35 minutes ago

Balrampur Road Accident: बलरामपुर में ट्रक और ट्रेलर की सीधी भिड़ंत के बाद लगी आग, केबिन में फंसे चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

Balrampur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शुक्रवार…

1 hour ago

This website uses cookies.