ताज़ा खबर

Bike Boat Scheme : बहुचर्चित ‘बाइक बोट स्कीम’ ठगी मामले में 3 आरोपियों को राजस्थान से रायपुर लाई पुलिस, 2800 करोड़ की ठगी

Bike Boat Scheme : देश भर में बहुचर्चित ‘बाइक बोट स्कीम’ ठगी मामले की जांच में रायपुर पुलिस भी उतर गई है। राजस्थान की जेल में बंद 3 आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने 2800 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। पीड़ितों में रायपुर निवासी अखिल कुमार बिसोई भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार 2019 में अखिल कुमार बिसोई ने रायपुर के सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह भी ठगी का शिकार हुआ है। उत्तर प्रदेश की कंपनी मेसर्स गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के डायरेक्टर संजय भाटी, सचिन भाटी व अन्य ने मिलकर ठगी की है।

बाइक बोट स्कीम

बाइक बोट स्कीम के नाम पर 62 हजार 100 रुपए जमा कराए। हर महीने 9 हजार 765 रुपए रिटर्न देने का प्रलोभन दिया। बाद में जब रिटर्न आना बंद हो गया तो लोगों को अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। इसी तरह कई राज्यों में करीब 1 लाख 50 हजार लोगों के साथ ठगी की गई। इसमें ईडी ने कई आरोपियों की संपत्ति कुर्क की है। अब जानिए क्या है बाइक बोट घोटाला? दरअसल ग्रेटर नोएडा के चीती गांव निवासी संजय भाटी ने 2010 में गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड नाम से कंपनी बनाई थी।

2018 में संजय ने बाइक बोट स्कीम लॉन्च की और बाइक टैक्सी शुरू की। इसके तहत एक निवेशक से एक बाइक के लिए करीब 62 हजार रुपये लिए गए। उन्हें हर महीने 9765 रुपये लौटाने का वादा किया गया। करीब एक साल में निवेशकों ने एक बाइक की कीमत वसूल ली। स्कीम अच्छी देख निवेशकों ने इस पोंजी स्कीम में करोड़ों रुपये लगा दिए। एक साल बाद कंपनी ने पैसे लौटाना बंद कर दिया। कंपनी अपने निवेशकों के हजारों करोड़ रुपये लेकर फरार हो गई। इसके बाद एक के बाद एक मामले दर्ज होने लगे। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत देशभर में 500 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए।

डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों से ठगी

आरोपी की कंपनी में करीब 12 हजार कर्मचारी थे। वह 10 हजार से ज्यादा बाइक टैक्सी चलाता था। आरोपी ने कई राज्यों में करीब डेढ़ लाख लोगों से ठगी की है। नवंबर-दिसंबर 2018 में जब कंपनी ने किस्त देना बंद कर दिया तो निवेशकों ने आगे आकर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में 150, राजस्थान में 50, मध्य प्रदेश में 6, गुजरात, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, नागपुर, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों में मामले दर्ज हैं। आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें भरतपुर सेंट्रल जेल में रखा गया था।

अब पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लेकर आई है। आरोपी संजय भाटी के खिलाफ हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में धारा 138 एनआईए एक्ट के तहत 1500 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। यह धारा चेक बाउंस से जुड़ी है।इन शातिर ठगों ने गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (जीआईपीएल) के डायरेक्टर बनकर लोगों को भरोसे में लेकर ओला, उबर की तरफ से बाइक बोट नाम की कंपनी खोली। इसमें लोगों को चेन सिस्टम के जरिए हर महीने कमीशन कमाने का लालच दिया और कंपनी में करोड़ों रुपए निवेश करवाए।

गिरोह का मास्टरमाइंड केमिकल इंजीनियर

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी (दक्षिण) हरेंद्र महावर के मुताबिक गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय भाटी पेशे से केमिकल इंजीनियर है। उसने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज काशीपुर उत्तराखंड से केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। वह कई कंपनियां चला रहा था।

Read More : Donald Trump : ट्रंप की नजर बार गाजा पर! अमेरिकी राष्ट्रपति चाहते हैं कि हमास-इजराइल युद्ध विराम

Thetarget365

Recent Posts

Team India Injury : मैदान पर लौटने से पहले ही बाहर! जानें कौन हैं वो दो बदनसीब खिलाड़ी

Team India Injury : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आगामी अंतरराष्ट्रीय सीजन की शुरुआत चुनौतियों…

5 minutes ago

Kerala Hotel Strike : कमर्शियल गैस की कीमतों में लगी आग, केरल के होटलों ने किया पूर्ण बंद का ऐलान

Kerala Hotel Strike : देशभर में 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की…

16 minutes ago

Oscars 2027 Rules : ऑस्कर 2027 के नियमों में क्रांतिकारी बदलाव, अब निर्देशकों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

Oscars 2027 Rules : सिनेमा की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार 'ऑस्कर' को लेकर एक…

21 minutes ago

LPG Gas Price : महंगाई की मार, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम जल्द बढ़ने के संकेत, बढ़ेगा रसोई बजट

LPG Gas Price :  आम आदमी की रसोई में चूल्हा जलाना अब और भी चुनौतीपूर्ण…

25 minutes ago

Durg School Fire : दुर्ग के पोटिया कला स्कूल में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने बचाए अहम दस्तावेज

Durg School Fire : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पोटिया कला इलाके में शुक्रवार की…

35 minutes ago

Dhamtari Police : धमतरी में पुलिस की गुंडागर्दी! बीच सड़क व्यापारी की पिटाई के बाद मचा भारी बवाल

Dhamtari Police :  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से पुलिसिया बर्बरता और सत्ता के दुरुपयोग का…

41 minutes ago

This website uses cookies.