अपराध

UP Crime : UP के कौशांबी में खेत पर मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, हाथ-पैर पर मिले चोट के निशान

UP Crime : कौशांबी में एक प्रेमी-प्रेमिका की हत्या करने के बाद शव को मिट्टी में दबा दिया गया। दोनों ही विवाहित थे और साथ में मनरेगा में काम करते थे। मिट्टी से शव सने होने के कारण अभी शरीर पर लगी चोटें साफ नहीं दिख पा रही हैं। प्रेमी के पैर और प्रेमिका के हाथ पर चोट के निशान मिले हैं।

दोनों को साथ में शनिवार को देखा गया था। रविवार को दोनों के शव मिले हैं। जहां दोनों के शव मिले हैं, वहीं से 500 मीटर की दूरी पर दोनों ने साथ में शराब भी पी थी। पुलिस ने मौके से शराब की शीशी और गिलास बरामद भी किए हैं। ये मामला कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के बड़ी गोहानी मलाका गांव का है। प्रेमी-प्रेमिका दोनों शादीशुदा हैं। प्रेमी का नाम गोरे लाल (42) था। प्रेमिका का नाम गुड़िया (45) था। वो भिखारी पुरवा गांव की रहने वाली थी।

2-3 साल से मायके में रह रही थी प्रेमिका

प्रेमी-प्रेमिका के गांव के बीच की दूरी करीब 1 किलोमीटर है। प्रेमिका करीब 6 साल से अपने मायके में रह रही थी। दोनों की शादी 20 साल पहले अलग-अलग लोगों से हुई थी। महिला का ससुराल प्रयागराज में है। दोनों का अफेयर 5 साल से चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों के परिजन अभी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।

प्रेमी की पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी

वहीं एक ग्रामीण ने बताया, शनिवार को दोनों शराब खरीदने के लिए जिस दुकान पर गए थे, वहां दोनों का दुकानदार से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। ग्रामीण ने यह भी बताया कि गुड़िया की वजह से गोरे का अपने घर में खूब विवाद होता था। गोरे की पत्नी चंदा से उसकी मारपीट भी होती थी। इस वजह से वो भी अब गोरे के साथ नहीं रह रही है।

जल्द ही होगा घटना का खुलासा- एसपी

मामले में एसपी का कहना है, मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। दोनों की शिनाख्त हो चुकी है। शनिवार को दोनों को एक बाइक से जाते देखा गया था। दोनों ने एक सुनसान जगह पर शराब भी पी थी। बॉडी पर मिट्टी लगी होने की वजह से साफ चोटें नहीं दिखाई दी।

दोनों का सिर मिट्टी में धंसा हुआ था। अभी दोनों की दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है। हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Read More  : Bike Boat Scheme : बहुचर्चित ‘बाइक बोट स्कीम’ ठगी मामले में 3 आरोपियों को राजस्थान से रायपुर लाई पुलिस, 2800 करोड़ की ठगी

Thetarget365

Recent Posts

Ambikapur Land Mafia : अंबिकापुर में भू-माफियाओं पर चला प्रशासन का डंडा, रिंगबांध तालाब से अवैध कब्जा हटाना शुरू

Ambikapur Land Mafia : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में बस स्टैंड के पास स्थित ऐतिहासिक…

35 minutes ago

WB Elections : सुप्रीम कोर्ट से टीएमसी को बड़ा झटका, काउंटिंग सुपरवाइजरों की नियुक्ति पर हस्तक्षेप से इनकार

WB Elections : पश्चिम बंगाल में मतगणना (Counting) की प्रक्रिया और निष्पक्षता को लेकर सत्ताधारी…

38 minutes ago

Balcony Gardening Tips : बाजार की महंगी भिंडी को कहें बाय-बाय, बालकनी में उगाने का यह जादुई तरीका जानें

Balcony Gardening Tips : भारतीय व्यंजनों में भिंडी का एक विशेष स्थान है। चाहे मसालेदार…

53 minutes ago

Viral Video : शादी में ड्रोन से शूटिंग कर रहा था फोटोग्राफर, चाचा ने बंदूक तानकर कर दिया खेल

Viral Video : आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग…

58 minutes ago

Anemia in Children : सुस्ती और पीलापन है खतरे की घंटी, बच्चों में खून की कमी का सच

Anemia in Children : आज के दौर में छोटे बच्चों में खून की कमी यानी…

1 hour ago

Puja Room Vastu : घर की पूजा और मंदिर के दर्शन, आपके जीवन पर कैसे होता है अलग असर?

Puja Room Vastu : अक्सर भक्तों के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि…

1 hour ago

This website uses cookies.