अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चार युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को पहले अंबिकापुर फिर रायपुर रेफर किया गया जहां दोनों की मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद अर्टिगा कार करीब 50 फुट आगे जाकर गड्ढे में घुस गई। हादसे के बाद अर्टिगा सवार मौके से फरार हो गए।
★ दुर्घटना के बाद गड्ढे में जा घुसी कार
हादसे के बाद अर्टिगा कार भी अनियंत्रित हो गई एवं तेज रफ्तार में करीब 50 फुट आगे एक गड्ढे में जा घुसी। हादसे के बाद अर्टिगा कार सवार युवक भी घायल हो गए। सूचना पर उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर की टीम मौके पर पहुंची एवं घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायल बाइक सवार दो युवकों को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें रायपुर रेफर किया गया जहां पहुंचने से पहले दोनों ने दम तोड़ दिया।
★ एक बाइक में सवार थे चार युवक
पैशन प्रो बाइक क्रमांक सीजी 15 सीपी 5496 में चार युवक सवार थे। इनमें दो युवक रामानुजनगर निवासी रवि किंडो, संदीप एवं दो युवक ग्राम सलवा के सचिन व विजय शामिल हैं। चारों की उम्र 20 से 21 वर्ष की बताई गई है। एक घायल का उपचार उदयपुर उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। उदयपुर टीआई कुमारी चंद्राकर ने बताया कि घटना के बाद अर्टिगा सवार गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
★ दुर्घटना में इनकी हुई मौत
इस दुर्घटना में रवि किंडो पिता मोहन किंडो उम्र 22 वर्ष घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल संदीप पिता नंदलाल उम्र 18 वर्ष, सचिन पिता संजय उम्र 16 साल दोनों की रायपुर पहुंचने से पहले मौत हो गई। जबकि घायल विजय का उदयपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
RCB vs GT Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर…
France Crime : फ्रांस की एक अदालत ने 51 वर्षीय पूर्व बैंक मैनेजर गिलौम बुची…
Gir Forest Lion Deaths : गुजरात के सुप्रसिद्ध गिर वन्यजीव अभयारण्य से एक बेहद चिंताजनक…
FIFA World Cup 2026 : दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक, फीफा…
Kashmir Ladakh Integral Part : भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन और पाकिस्तान के हालिया संयुक्त…
Pendra Murder Case : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले में कोटमी साप्ताहिक बाजार में मंगलवार शाम…
This website uses cookies.