अंबिकापुर। होली के दिन अपने घर की दो मंजिला छत पर टहल रहे कांग्रेस के पूर्व पार्षद रामेश्वर तिर्की 50 वर्ष की गिरने से मौत हो गई। दोपहर हुई तेज बारिश और ओले से बचने भागते समय ये हादसा हो गया और उनका पैर फिसलने से सीधे सड़क पर जा गिरे। परिजन तत्काल उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोस्तों के साथ होली खेल कर वापस अपने घर पटपरिया पहुंचे पूर्व पार्षद रामेश्वर तिर्की छत पर टहलने चले गए। दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम बदला और इसी दौरान तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने लगी। इससे बचने वे तेजी से भागने लगे और उनका पैर फिसल गया। दो मंजिला घर की छत से सीधे नीचे सड़क पर गिरे रामेश्वर तिर्की के सिर पर गंभीर चोट आई। परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रामेश्वर तिर्की नगर निगम में पिछले कार्यकाल में कांग्रेस के पार्षद थे। पटपरिया वार्ड से पार्षद चुने के जाने के बाद काफी सक्रिय भी रहे और लोगों की समस्याओं को निपटाने में भी हमेशा सक्रिय रहते थे।
RCB vs GT Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर…
France Crime : फ्रांस की एक अदालत ने 51 वर्षीय पूर्व बैंक मैनेजर गिलौम बुची…
Gir Forest Lion Deaths : गुजरात के सुप्रसिद्ध गिर वन्यजीव अभयारण्य से एक बेहद चिंताजनक…
FIFA World Cup 2026 : दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक, फीफा…
Kashmir Ladakh Integral Part : भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन और पाकिस्तान के हालिया संयुक्त…
Pendra Murder Case : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले में कोटमी साप्ताहिक बाजार में मंगलवार शाम…
This website uses cookies.