छत्तीसगढ़

Bilaspur car celebration : बिलासपुर में रईसजादों ने नई कार का जश्न मनाने हाईवे किया जाम

Bilaspur car celebration : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में कुछ रईसजादों की मनमानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर उन्होंने कारें अड़ाकर ट्रैफिक जाम कर दिया और ड्रोन कैमरे व प्रोफेशनल फोटोग्राफर से शूट करवाकर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

भाजपा नेता के करीबी और कांग्रेस नेता का बेटा शामिल

जानकारी के अनुसार, यह स्टंट कांग्रेस नेता रहे विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया। बताया जा रहा है कि वेदांश ने हाल ही में दो महंगी लग्जरी कारें खरीदी थीं, जिसकी खुशी में हाईवे पर जश्न मनाया गया। उनके साथ ब्लैक लग्जरी गाड़ियों का काफिला भी मौजूद था।

स्टूडियो से मंगाया कैमरामैन और ड्रोन, रात में किया शूट

नई कारों के साथ फोटोशूट के लिए प्रोफेशनल कैमरा टीम और ड्रोन का इंतजाम किया गया था। रात में जब ट्रैफिक कम होता है, तब उन्होंने कारें बीच सड़क में खड़ी करके शूटिंग की, जिससे बड़ी गाड़ियों की लाइन लग गई। मगर मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने कुछ कहने की हिम्मत नहीं की।

नेशनल हाईवे पर आठ-दस कारों की लाइन, ट्रैफिक रुका रहा

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि 8 से 10 लग्जरी कारें नेशनल हाईवे पर लाइन से खड़ी हैं। वहीं, युवक सड़क पर उतरकर जश्न मना रहे हैं, नाच-गाना और मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान पीछे ट्रैफिक जाम होता नजर आ रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।

पुलिस कार्रवाई से बचती नजर आई, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग

मामला हिर्री और चकरभाठा थाना क्षेत्र का है, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वीडियो के वायरल होने के बाद, पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या कानून केवल आम जनता के लिए है? पुलिस की चुप्पी पर सोशल मीडिया में तीखी आलोचना हो रही है।

इंस्टाग्राम से डिलीट हुई आईडी

वेदांश ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया था, मगर वायरल होते ही उसने आईडी डिलीट कर दी। हालांकि, तब तक वीडियो लोगों के फोन और सोशल मीडिया पर फैल चुका था, जिससे यह चर्चा का विषय बन गया।

सवाल: क्या रसूखदारों को कानून से छूट?

वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कानून व्यवस्था और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। कमेंट्स में लिखा गया कि “कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है, अमीरों पर नहीं चलता”। अब देखना यह है कि प्रशासन इस वीडियो को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करता है या नहीं।

दिखावे की होड़ में कानून का मजाक

बिलासपुर का यह मामला एक बार फिर यह साबित करता है कि रसूख और दिखावे की होड़ में कुछ लोग कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। जहां आम जनता ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान भुगतती है, वहीं प्रभावशाली युवक नेशनल हाईवे पर रील्स बनाकर वाहवाही लूटते हैं। जनता अब कार्रवाई की उम्मीद में पुलिस की ओर देख रही है।

Read More  : Kanker car accident : छत्तीसगढ़ के कांकेर में भीषण कार हादसा: पुल से टकराकर लगी आग, 4 युवक जिंदा जले, 2 गंभीर घायल

Thetarget365

Recent Posts

Surguja Weather: सरगुजा के मैनपाट में भीषण ओलावृष्टि, बिछी सफेद चादर, फसलों को भारी नुकसान की आशंका

Surguja Weather: छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में मंगलवार की रात कुदरत का…

2 minutes ago

Raipur News: रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में मातम, सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 3 मजदूरों की मौत, लापरवाही का आरोप

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने…

6 minutes ago

ChatGPT Adult Mode: ChatGPT एडल्ट मोड पर ब्रेक, OpenAI ने सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य जोखिमों के कारण टाला लॉन्च

ChatGPT Adult Mode: पिछले कुछ समय से तकनीकी गलियारों में इस बात की पुरजोर चर्चा…

9 minutes ago

Methi Water: 15 दिन खाली पेट पिएं मेथी का पानी, फिर देखें शरीर में अद्भुत परिवर्तन

Methi Water: भारतीय रसोई में मेथी दाना एक ऐसा मसाला है, जो न केवल व्यंजनों…

16 minutes ago

This website uses cookies.