ताज़ा खबर

Bilaspur Cheating Case : बिलासपुर में नकल का हाईटेक प्लान, बहन बाहर से दे रही थी आंसर

Bilaspur Cheating Case : बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में स्थित रामदुलारे शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल में रविवार को हुई PWD सब-इंजीनियर भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल की घटना सामने आई है।एक युवती परीक्षा केंद्र के अंदर स्पाई कैमरा और माइक्रो ईयरफोन के साथ पहुंची थी, जबकि उसकी बहन बाहर वॉकी-टॉकी और टैबलेट के ज़रिए उसे उत्तर बता रही थी। मामला तब उजागर हुआ जब NSUI नेताओं ने दोनों बहनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

कैसे हुआ खुलासा? टैक्सी ड्राइवर को हुआ शक

NSUI नेता विकास सिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों युवतियां रेलवे स्टेशन से एक टैक्सी ड्राइवर को बुक कर एग्जाम सेंटर तक पहुंची थीं। वहां एक लड़की ने कार को स्कूल के पास लगाने और वॉकी-टॉकी व टेबलेट का इस्तेमाल करने की बात कही, जिससे ड्राइवर को शक हुआ। उसने इनकार किया और बात NSUI कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई। बाद में दोनों युवतियों ने एक ऑटो किराए पर लिया और उसमें बैठकर डिवाइस से नकल कराने लगीं।

स्पाई कैमरे से स्कैन कर भेजे जा रहे थे सवाल

परीक्षा देने आई अभ्यर्थी अनुसूर्या ने अपने अंडरगारमेंट्स में स्पाई कैमरा छिपा रखा था। वह प्रश्नपत्र को स्कैन कर कैमरे से बाहर भेज रही थी। बाहर बैठी उसकी बहन अनुराधा गूगल सर्च कर वॉकी-टॉकी के जरिए उसे उत्तर बता रही थी। बता दें, इस परीक्षा में प्रदेश भर के करीब 14 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे और परीक्षा सुबह 10:00 से दोपहर 12:15 बजे तक चली।

NSUI का आरोप

जैसे ही NSUI नेता विकास ठाकुर ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो साझा किया, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय समेत कई कांग्रेस नेता परीक्षा केंद्र पहुंच गए। उनका आरोप था कि यह एक सुनियोजित साजिश है और ऐसे हाईटेक उपकरण परीक्षा केंद्र में पहुंचना परीक्षा प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने परीक्षा केंद्र प्रभारी के साथ-साथ उम्मीदवारों पर FIR दर्ज करने की मांग की।

पुलिस ने जब्त किए डिवाइस, केस दर्ज

हंगामे के बाद परीक्षा केंद्र प्रभारी ने तत्काल नकल प्रकरण बनाते हुए सरकंडा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने लैपटॉप, वॉकी-टॉकी, हाईटेक वायरलेस डिवाइस, माइक और रिसीवर जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ धोखाधड़ी, परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। NSUI नेताओं का यह भी आरोप है कि इस तरह की नकल को सरकारी संरक्षण प्राप्त है और परीक्षा तंत्र में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने आशंका जताई कि प्रदेश के अन्य केंद्रों में भी इसी तरह से हाईटेक नकल कराई जा रही होगी और इसकी व्यापक जांच होनी चाहिए।

जशपुर की रहने वाली हैं आरोपी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि परीक्षा देने वाली युवती अनुसूर्या जशपुर की रहने वाली है और बाहर से उसे नकल कराने वाली उसकी बहन अनुराधा बाई थी।
दोनों ने मिलकर हाईटेक गैजेट्स की मदद से प्रश्न पत्र बाहर भेजने और उत्तर प्राप्त करने की योजना बनाई थी, जो NSUI कार्यकर्ताओं की सजगता से विफल हो गई। यह मामला छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों की पारदर्शिता और व्यवस्था की सख्ती पर गंभीर सवाल खड़े करता है।जब कड़ी सुरक्षा और जांच के बाद भी एक अभ्यर्थी इतने हाईटेक उपकरण के साथ सेंटर में प्रवेश कर सकती है, तो यह पूरी व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है।नेताओं ने कहा कि केवल अभियुक्तों को सज़ा देना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि इस पूरे तंत्र की जांच ज़रूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें।

तकनीक के दुरुपयोग से खतरे में भर्ती प्रक्रिया

इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि तकनीक का दुरुपयोग अब परीक्षाओं में नकल का नया हथियार बन गया है। सरकार और प्रशासन को इससे निपटने के लिए सख्त निगरानी, अत्याधुनिक चेकिंग सिस्टम और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करनी होगी, वरना योग्य उम्मीदवारों का हक इसी तरह छीना जाता रहेगा।

Read More : Trump on Ukraine : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ट्रंप की बड़ी घोषणा, यूक्रेन को मिलेगा अतिरिक्त पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम

Thetarget365

Recent Posts

Tamil Nadu Accident : “पर्यटकों की चीखों से दहला वलपरई”, गहरी खाई में गिरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत!

Tamil Nadu Accident :  तमिलनाडु का प्रसिद्ध हिल स्टेशन वलपरई शुक्रवार को एक भीषण सड़क…

37 minutes ago

IAF Officer Suicide: “पत्नी के टॉर्चर ने ली जान?”, विंग कमांडर विपुल यादव केस में अर्जिता श्रीवास्तव पर FIR दर्ज!

IAF Officer Suicide:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विंग कमांडर विपुल यादव की मौत के…

47 minutes ago

Malayalam Actor Death : “कैंसर से जंग हार गए सिद्धार्थ”, मलयालम टीवी एक्टर सिद्धार्थ वेणुगोपाल का दुखद निधन

Malayalam Actor Death : मलयालम टेलीविजन जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई…

50 minutes ago

IPL 2026 Orange Cap: शुभमन गिल ने विराट कोहली को पछाड़ा, बने नंबर वन बल्लेबाज

IPL 2026 Orange Cap:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 25वें मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों…

53 minutes ago

Box Office King: “भूत बंगला” की धमाकेदार शुरुआत, अक्षय कुमार ने पहले ही दिन तोड़े कई रिकॉर्ड!

Box Office King:  भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित जोड़ियों में से एक, अक्षय कुमार और…

56 minutes ago

This website uses cookies.